आईटी रेड के बाद आया सोनू सूद का बयान, कहा- कर भला तो हो भला

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लाॅकडाउन के समय जरूरतमंदों की सेवा करते दिखाई दिए थे। पर अब उनपर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप लगाते हुए उनके चैरिटी ट्रस्ट द्वारा विदेशी चंदा अधिनियम एक्ट के नियमों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है। ऐसे आरोपों के बाद सोनू सूद ने आज पहला पोस्ट करते हुए लिखा है, “आपको हमेशा अपने हिस्से की सच्चाई बताने की जरूरत नहीं पड़ती। समय सब बता देता है।” सोनू के इस पोस्ट को टैक्स चोरी से जोड़कर देखा जा रहा है। बयान में उन्होंने लिखा- “आपको हमेशा अपने साइड की स्टोरी बताने की जरुरत नहीं होती, समय बता देगा। मैंने अपने दिल और ताकत से भारत के लोगों की सेवा के लिए प्रतिज्ञा ली है। मेरे फाउंडेशन का एक-एक रुपया किसी की कीमती जान बचाने के लिए और किसी जरुरतमंद के पास पहुंचने के इंतजार में है। इसके अलावा कई मौकों पर, मैंने ब्रांड्स को लोगों के भलाई के लिए मेरी एंडोर्समेंट फीस भी डोनेट करने के लिए प्रोत्साहित किया है। पिछले चार दिनों से मैं कुछ गेस्ट्स को अटेंड करने में बिजी था, इसलिए आपकी सर्विस में नहीं था। अब मैं वापस आ गया हूं। कर भला, हो भला, अंत भले का भला। मेरी यात्रा जारी है… जय हिंद। सोनू सूद।” इसपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोनू सूद की तारीफ करते हुए उन्हें हीरो बताया। अरविंद केजरीवाल ने लिखा- “सोनू जी आप लाखों भारतीयों के हीरो हैं।”

मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री से मिले पैसे को अपनी इनकम के तौर पर ना दिखा कर कई फर्जी कंपनियों के जरिए अनसिक्योर्ड लोन दिखाया। विभाग का दावा है कि अब तक की जांच के दौरान 20 ऐसी कंपनियों का पता चला है, जिनसे सोनू द्वारा अनसिक्योर्ड लोन दिखाया गया जबकि यह पैसा उनकी अपनी कमाई का था। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जब इन शैल कंपनियों के कर्ताधर्ताओं से पूछताछ की गई तो उन्होंने शपथ पत्र के जरिए स्वीकार किया कि उन्होंने सोनू सूद को बोगस एंट्री दी थी। ऐसे में अब तक विभाग के मुताबिक अभिनेता के मुंबई, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, दिल्ली, गुरुग्राम समेत कुल 28 परिसरों पर छापेमारी कर उनके द्वारा 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की इनकम टैक्स चोरी का दावा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *