वैक्सीनेशन करा चुके लोगों के लिए शुरू हुई मुम्बई लोकल की सुविधा, मिलेगी बड़ी राहत

मुंबई के लोकल ट्रेनों की शुरूआत आजादी के दिन यानी 15 अगस्त से दोबारा हो गई। 8 अगस्त को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसकी घोषणा कर जानकारी दी थी।

मुख्यमंत्री ने बताया था कि लोकल ट्रेनों में सफर करने से पहले पूर्ण कोरोना टीकाकरण कराने वाले यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति होगी।

सरकार ने फिलहाल लोकल ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए एक पास का सिस्टम बनाया है जिसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से हासिल किया जा सकता है।

इसके साथ मुंबई में लोकल ट्रेन की शुरूआत करने के पहले राज्य सरकार ने गुरुवार को एक ऑनलाइन फैसेलिटी लांच की इसके जरिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके और 14 दिन की मियाद पूरी कर स्टेशन पंजीकरण करा चुके लोगों को मासिक सीजन टिकट पर यात्रा करने की इजाजत दी जा रही है। 

बीएमसी ने बयान जारी कर बताया कि “हमने एक यूनिवर्सल ट्रैवल पास प्रणाली सिस्टम विकसित की है ताकि नगरिकों को आसानी से ट्रैवल करने के लिए ई-पास मिल सके।

वह व्यक्ति जो कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ले चुका है वह मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा विकसित http://epassmsdma.mahait.orgपर जाकर यात्रा करने के लिए पास प्राप्त कर सकता है।”

इसके अलावा बीएमसी द्वारा बुधवार से ऑफलाइन कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट प्रोसेस की शुरूआत कर दी गई थी जिससे पूरी तरह से टीकाकरण कराने वाले यात्रियों को लोकल ट्रेन में यात्रा करने में कोई परेशानी न आए एवं वे आसानी से ऑफलाइन माध्यम से भी ट्रैवल पास प्राप्त कर सकें।

ज्ञात हो कि कोरोना के दूसरी लहर के बाद मुबंई लोकल ट्रेनों का परिचालन आम नागरिकों के लिए बंद था। इस दौरान सिर्फ अधिकारियों और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से जुड़े लोगों को ही लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति थी।

Read More

  1. अगले कुछ दिनों में भारत में लॉंच होने वाले हैं यह स्मार्टफोन, देखें
  2. अमेरिकी सेना की मौजूदगी में फिर खुला काबुल एयरपोर्ट, रेस्क्यू ऑपेरशन हुआ शुरू
  3. अफगानिस्तान में बिगड़े हालात तो भारत में ड्राई फ्रूट मार्केट पर बड़ा असर, जानें
  4. मायावती का दावा- बसपा के प्रबुद्ध सम्मेलन ने उड़ाई बीजेपी की नींद
  5. इंदिरा गांधी और प्रधानमंत्री मोदी के सवाल पर अजय देवगन ने कुछ इस प्रकार दिया जवाब
  6. बिहार-कोरोना के बाद अब बाढ़ की वजह से टल सकते हैं पंचायत चुनाव
  7. बिहार में बाढ़ से बेहाल हुई रेल- कई ट्रेनें हुईं रद्द, कई डाइवर्ट

One thought on “वैक्सीनेशन करा चुके लोगों के लिए शुरू हुई मुम्बई लोकल की सुविधा, मिलेगी बड़ी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *