ओलंपिक में आज के दिन ये रहा भारत का सफर

रवि दहिया ने भारत के लिए ओलंपिक में कुश्ती का सिल्वर मेडल जीत लिया है। गुरुवार शाम को गोल्ड मेडल के लिए जारी मुकाबले में वह रूस के पहलवान को मात नहीं दे पाकर चांदी लेकर देश लौटेंगे।

रवि को रूस के पहलवान जवूर उगुएव से 57 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल कैटिगरी में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि गर्व की बात यह है कि रवि ने ओलंपिक में पहली बार हिस्सा लिया था और मेडल जीतकर लौट रहे हैं।

तो वहीं हॉकी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर ओलिंपिक में कांस्य पदक देश के नाम कर लिया है।

भारत ने कांस्य पदक के प्ले ऑफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक अपने नाम किया है।

भारत के लिए सिमरनजीत सिंह ने दो (17वें मिनट और 34वें मिनट), जबकि हार्दिक सिंह (27वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (29वें मिनट) और रुपिंदर पाल सिंह ने एक-एक गोल किया। दुनिया की चौथे नंबर की टीम जर्मनी की ओर से तिमूर ओरूज (दूसरे मिनट), निकलास वेलेन (24वें मिनट), बेनेडिक्ट फुर्क (25वें मिनट) और लुकास विंडफेडर (48वें मिनट) ने गोल दागे।

पदक की खुशी के बीच टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पहलवान दीपक पूनिया का सपना टूट गया है। पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती 86 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक के मैच में दीपक को हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में दीपक ने मैच की शुरुआत में ही विरोधी पहलवान सैन मारिनो पर 2-0 की बढ़त बना ली थी।

इसके कुछ देर के बाद सैन ने एक अंक लेकर अंतर को 2-1 से कम कर लिया। आखिरी 30 सेकेंड तक दीपक 1-2 से आगे चल रहे थे, लेकिन इसके बाद मैच बिल्कुल ही पटल गया और उन्हें मुकाबला 2-4 से गंवाना पड़ा।

Read More

  1. बिहार में जारी हुआ अनलॉक-5, मिली और कई छूटें
  2. नायडू की अध्यक्षता में विपक्ष का रुख नरम होने से 7 बिलों के पास होने का बना रास्ता
  3. दलितों के मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री से मिले मंत्री संतोष कुमार सुमन
  4. बैठक को लेकर उपराज्यपाल पर भड़के दिल्ली के मुख्यमंत्री
  5. लोकसभा सभापति को चेयर से खड़े होकर हंगामा शांत करने का करना पड़ा अनुरोध
  6. सेंट्रल विस्टा परियोजना के खर्च और अनुमान पर केंद्र ने उच्च सदन में दी जानकारी

One thought on “ओलंपिक में आज के दिन ये रहा भारत का सफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *