बिहार आ रहे पीएम मोदी से तेजस्वी को है यह आशा, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों के प्रचार का शोर हर बढ़ते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। बीजेपी की तरफ से आज सबसे बड़े स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी जहां आज पहली रैली करेंगे वहीं पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी भी आज अपनी पहली चुनावी रैली का आगाज़ करेंगे। पीएम के बिहार आगमन को लेकर अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ी बात कही है।

तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,’आशा है प्रधानमंत्री जी आज बिहारवासियों को बतायेंगे कि शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी, रोजगार, कृषि, उद्योग जैसे क्षेत्रों में बिहार 15 वर्षों से JDU-BJP सरकार के बावजूद भी राष्ट्रीय औसत के सबसे निम्नतम स्तर पर क्यों है? 40 में से 39 MP देने वाले बिहार को NDA ने बेरोजगारी के सिवाय क्या दिया?’

आपको बता दें कि अभी तक के चुनाव प्रचार की बात करें तो बीजेपी के दो दर्जन से ज्यादा स्टार प्रचारक मैदान में उतर चुके हैं। वहीं महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव ही सबसे बड़ा चेहरा नजर आते हैं। एनडीए गठबंधन को उम्मीद है कि तेजस्वी की रैलियों में उमड़ रही भीड़ की काट पीएम मोदी ही हैं। उनके बिहार चुनाव प्रचार में एंट्री के बाद माहौल में बदलाव दिखेगा।

बिहार चुनाव: आज चढ़ेगा सियासी पारा, प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गाँधी उतरेंगे चुनावी मैदान में

महानंदा एक्सप्रेस और बिहार कांग्रेस के ऑफिस पर पड़ा छापा, भारी संख्या में नगदी बरामद

बिहार चुनाव: निर्मला सीतारमण के फ्री कोरोना वैक्सीन के चुनावी ऐलान पर गरमाया चुनावी माहौल

बिहार चुनाव: चिराग पासवान ने नितीश कुमार पर लालू और मोदी को धोखा देने का लगाया आरोप

बिहार चुनाव: बिहार में बीजेपी के पास नहीं कोई चेहरा, इसलिए निर्मला सीतारमण ने किया घोषणा पत्र जारी- तेजस्वी यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *