तेजस्वी ने की सीएम नीतीश पर प्याज फेंके जाने की आलोचना, कहा- यह पूर्णतः निदंनीय व्यवहार

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए कल एक तरफ जहां वोट डाले जा रहे थे वहीं तीसरे चरण के लिए स्टार प्रचारक मैदान में मत मांगने निकले थे। इसी क्रम में बिहार के मुखिया नीतीश कुमार मधुबनी के हरलाखी में जदयू उम्मीदवार सुधांशू कुमार के लिए वोट मांगने गए थे।

जब वह मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे इसी दौरान किसी ने सीएम की तरफ कुछ प्याज और पत्थर उछाल दिए। इस घटना से मंच पर अफरातफरी का माहौल बना और सुरक्षाकर्मी एक्टिव हो गए। हालांकि सीएम नीतीश ने कहा फेंको और फेंको। अब इस घटना पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अहम बयान दिया है।

तेजस्वी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा,’आज चुनावी सभा में किसी ने आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की ओर प्याज फेंकी। यह पूर्णत: निंदनीय, अलोकतांत्रिक और अवांछनीय व्यवहार है। लोकतंत्र में प्रतिरोध की अभिव्यक्ति सिर्फ मतदान में होनी चाहिए और इसके अलावा कोई भी तरीका स्वीकार्य नहीं हो सकता।’

बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव ने माँ राबड़ी देवी संग डाला वोट, नितीश सरकार पर नाकामी को लेकर कसा तंज

बिहार चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी ने तेजस्वी-राहुल की जोड़ी पर साधा निशाना, बोले जंगलराज और डबल युवराजों को बिहार ने नकारा

सुशील मोदी ने फिर तेजस्वी से पूछे यह तीन सवाल, पढ़ें

जो तनख्वाह नही दे पाए वो रोजगार क्या देंगे-सीएम नीतीश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *