राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अपना 25वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव लंबे अरसे बाद कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और समारोह को संबोधित करेंगे। स्थापना दिवस के मौके पर लालू यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।
इसके साथ ही उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को याद करते हुए आज उनके जन्मदिन के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कोविड प्रोटोकॉल के तहत यह कार्यक्रम सुबह 11 से 1 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।
अपने स्वास्थ्य को देखते हुए लालू प्रसाद अभी दिल्ली में ही रहेंगे और वर्चुअल तरीके से इस समारोह का उद्घाटन और संबोधन करेंगे। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन करते हुए नेता प्रतिपक्ष, तेजस्वी यादव ने पार्टी की सफलता को कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल बताया।
साथ ही उन्होंने राजद को प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बताया। इसके ऊपर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, “राजद ने बिहार में अपने 15 वर्षों के भ्रष्टाचार, अपहरण-फिरौती-पलायन वाले भयानक दौर को जनमानस की स्मृतियों से मिटा देने की नीयत से 2020 के विधानसभा चुनाव के समय लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की तस्वीरें चुनावी पोस्टर-बैनर से हटा ली थी।
लालू प्रसाद अब जेल में रहें या जमानत पर, पार्टी के पोस्टर बैनर से गायब किए जायें या उनकी सचित्र वापसी हो, बिहार की राजनीति पर इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।” उन्होंने इसे दिल बहलाने के लिए एक राजनीतिक दल की आंतरिक कसरत भर बताया।
Read More:
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने सपा और भाजपा पर साधा निशाना
दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले में हुआ यह बड़ा खुलासा, एनआईए की जा रही है पूछताछ
उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री के चुनाव के बाद कई वरिष्ठ मंत्री असहज आए नजर
फिलीपींस में सेना का विमान हुआ क्षतिग्रस्त, 40 घायल एवं 17 की मौत
ओवैसी की दी हुई चुनौती को योगी आदित्यनाथ ने किया स्वीकार
आपस में भिड़े बिहार सरकार के मंत्री,मदन सहनी ने जीवेश मिश्रा को सीमा में रहने की दी हिदायत

One thought on “राजद आज मना रही है अपना 25वां स्थापना दिवस, सुप्रीमो लालू यादव करेंगे संबोधित”