कृषि बिल को लेकर किसानों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है. बिल के विरोधमें पंजाब में किसानों द्वारा लगातार प्रदर्शन जारी है और इसे वापिस लेनेकी मांग ज़ोर पकड़ रही है. ऐसे ही एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक किसान ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के घर के सामने ज़हर खाकर जान देने की कोशिश की.
पुलिस सूत्रों के अनुसार ज़हर पीने वाले किसान का नाम प्रीतम सिंह है. आज सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर उसने ज़हर पी लिया. प्रीतम प्रकाश सिंह बदल केपैतृक गाँव बादल का ही रहने वाला है. ज़हर पीने के बाद उससे स्थानीय अस्पताल में ही भर्ती करवाया गया था मगर तबियत बिगड़ने के बाद उससे भटिंडा में मैक्स अस्प्ताल में रेफेर कर दिया गया. जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है.
आपको बतादें की कल लोक सभा में मोदी सरकार ने कृषि से जुड़े 2 बिलों कोपास करवा लिया था. इसके विरोध में अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा भी दे दिया था. वहीँ दूसरी ओर प्रधानमन्त्री ने बिल पास होने को न सिर्फ किसानों के लिए एहतिहासिक पल बताया बल्कि इस बात पर भी ज़ोर दिया की आने वाले समय में किसनो को और भी मजबूती मिलेगी. मोदी ने किसानों को आगाह करते हुए कहा की “किसानों को भ्रमित करने में बहुत सारी शक्तियां लगी हुई हैं। मैं अपने किसान भाइयों और बहनों को आश्वस्त करता हूं कि MSP और सरकारी खरीद की व्यवस्था बनी रहेगी। ये विधेयक वास्तव में किसानों को कई और विकल्प प्रदान कर उन्हें सही मायने में सशक्त करने वाले हैं।”
