French Open: लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल ने खिताब जीत फिर कायम की अपनी बादशाहत, 20वां खिताब जीत फेडरर की बराबरी की

लाल बजरी के बादशाह कहे जाने वाली स्पेन के खिलाडी राफेल नडाल ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराकर फ्रेंच ओपन में फिर से अपनी बादशाहत साबित करदी है. राफेल नडाल ने फिर से साबित कर दिया की उन्हें लाल बजरी का बादशाह क्यों कहा जाता है. इस जीत के साथ ही रोला गैरों में 100 मैच जीतने वाले नडाल पहले खिलाड़ी भी हो गए है. 

नडाल के करियर का यह 13वां फ्रेंच ओपन खिताब है. इसके साथ ही नडाल ने 20वां ग्रैंड स्लैम जीतकर रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. अब दोनों ही खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा 20-20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते है. 

नडाल ने सीधे सेटों में जोकोविच को मात दी. नडाल ने 6-0, 6-2, 7-5 से जोकोविच को हराया. नडाल के शॉट्स का जोकोविच के पास कोई जवाब ही नहीं था. इस साल जोकोविच अपना पहला मैच हारे है. यह जोकोविच को अपने करियर में मिली सबसे बुरी हार में से एक है. 

मैच के बाद नडाल ने कहा की यह जीत उनके लिए बहुत मायने रखती है. उन्होंने कभी नहीं सोचा था की वह ज़िन्दगी में 20 ग्रैंडस्लैम जीत पाएंगे. रोलां गैरो मेरी ज़िन्दगी में हमेशा ख़ास रहा है.

IPL 2020: राजस्थान की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ ज़बरदस्त उलटफेर, जानिए अब किसके सर सज रही है ऑरेंज और पर्पल कैप, देखिये लिस्ट

IPL 2020: KKR vs KXIP: रोमांचक मुकाबले में आखिरी बॉल पर कोलकाता ने पंजाब को 2 रनों से दी मात, पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *