हाथरस केस: न्याय की आस में पीड़ित परिवार लखनऊ रवाना, हाई कोर्ट में बताएंगे आप बीती

हाथरस केस में आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है. आज इस केस की सुनवाई लखनऊ हाई कोर्ट में होनी है. इसके लिए कड़ी सुरक्षा के बीच पीड़ित परिवार सुबह ही लखनऊ के लिए रवाना हो गया. लखनऊ हाई कोर्ट में पीड़ित परिवार आज अपनी आप बीती कोर्ट को बताएगी. 

पीड़ित परिवार के दोपहर 12 बजे तक पहुँचने की उम्मीद है. इस केस में सुनवाई दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी.

पीड़िता के परिवार के 5 सदस्य लखनऊ के लिए रवाना हुए है जिसमें उसके माता-पिता, दो भाई और एक भाभी शामिल है. पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने ख़ास इंतज़ाम किये है. इनकी सुरक्षा में 6 एस्कॉर्ट गाड़ियां, खुद SDM अंजली गंगवार और CO पीड़ित परिवार के साथ जा रहे है. सुरक्षा को लेकर योगी सरकार कोई ढील बरतने के मूड में नज़र नहीं आ रही है. 

पीड़ित परिवार के साथ हाई कोर्ट ने मामले में ढिलाई बरतने के चलते अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार और एसपी रहे विक्रांत को भी पेश होने को कहा है. 

1 अक्टूबर को लखनऊ हाई कोर्ट ने इस मसले पर खुद संज्ञान लिया था. जिसके बाद पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई थी. 

आपको बतादें की पीड़ित परिवार को लखनऊ के लिए पहले कल शाम को निकलना था मगर अपनी सुरक्षा का हवाला देते हुए परिवार ने शाम को निकलने से इंकार कर दिया जिसके बाद आज तड़के परिवार को लखनऊ लेकर जाया जा रहा है. 

हाथरस: केस हाथ में लेते ही CBI ने दर्ज की FIR, जांच शुरू

हाथरस केस: पुलिस का आरोप, पीड़िता के घर सुरक्षा बढ़ाने और CCVT कैमरे लगाने के कुछ घंटो में ही गायब हुई फ़र्ज़ी रिश्तेदार, भड़काने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *