भारत में भी लॉन्च हुआ Google Pixel 4a, जानें स्पेसिफिकेशन्स, इतनी है कीमत

लम्बे इंतज़ार के बाद आख़िरकार Google Pixel 4a भारत में लॉन्च हो ही गया. ग्लोबल मार्किट में इसे 2 महीने पहले ही लॉन्च कर दिया गया था. इसे एक तरीके से Google Pixel 4a का अपग्रेडेड मॉडल कह सकते है.

कंपनी ने Google Pixel 4a के लिए फ्लिपकार्ड से डील की है. इसे 16 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो रही बिग बिलियन डे सेल में ही खरीदा जा सकेगा. जब तक यह सेल चलेगी, तब तक कंपनी की इसे ओपन मार्किट में नहीं उतारेगी.

Google Pixel 4a लेटेस्ट एंड्राइड से लैस होगा यानि इसमें एंड्राइड 10 की सुविधा मिलेगी. इसमें गूगल अस्सिस्टेंसे के साथ-साथ अंग्रेजी में रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन सपोर्ट भी मिलेगा.

इस फ़ोन के अंदर 5.81 इंच का फुल-एचडी के साथ ओलेड डिस्प्ले भी दिया गया है. इसमें बैक कैमरा 12 मेगा पिक्सेल का है और फ्रंट कैमरा 8 मेगा पिक्सेल का है. आगे का कैमरा खास सेल्फी को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6 जीबी की रैम दी गई है और इसके अंदर 128 जीबी तक डाटा स्टोर किया जा सकता है.

इसमें 3,140mAh की बैटरी दी गई है जो फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. अगर फोन के वजन की बात की जाए तो इसका वज़न 143 ग्राम है।

Google Pixel 4a की कीमत भारत में 31,999 रूपय रखी गई है. मगर फिलहाल ऑनलाइन सेल में यह 29,999 का मिल रहा है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *