मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने भोपाल में ‘गौ कैबिनेट’ की पहली बैठक की, जानें

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में ‘गौ कैबिनेट’ की पहली बैठक की है। राज्य सरकार ने राज्य में गायों की सुरक्षा के लिए कैबिनेट का गठन करने का निर्णय लिया है।

मध्यप्रदेश- चुनावों के दौरान हुई तल्खी भूल मिले शिवराज-कमलनाथ, देखें तस्वीरें

मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में कल नतीजे बीजेपी के पक्ष में रहे। बीजेपी ने नतीजों में बाजी मार ली और इसके बाद साफ हो गया कि सिंधिया-शिवराज की जोड़ी ने बीजेपी के लिए कमाल दिखाया है। वहीं कमलनाथ और कांग्रेस के हिस्से हार आई। इस चुनावी नतीजे के बाद चुनाव के दौरान शिवराज-कमलनाथ के बीच हुई तल्खी थमती दिख रही है

मध्यप्रदेश उपचुनाव- रुझानों में बीजेपी 19 सीटों पर आगे, कांग्रेस 8 और बसपा एक पर आगे, देखें

मध्यप्रदेश की 28 सीटों के लिए हुए उपचुनावों के नतीजों को लेकर मतगणना जारी है। अभी तक आये रुझानों के मुताबिक शिवराज की अगुवाई में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलती नजर आ रही है। बीजेपी अभी तक 19 सीटों पर बढ़त हासिल कर चुकी है वहीं कांग्रेस को 8 सीटों पर जबकि मायावती की पार्टी बसपा को 1 सीट पर बढ़त हासिल है। देखें पूरी डिटे

भोपाल- नाले की दीवार ढहने से चार बच्चों की मौत, सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक सूखी सेवनिया के ग्राम बारखेड़ी में एक बड़े हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस वक़्त हुआ जब बच्चे दीपावली से पहले घर-आंगन की लिपाई के लिए मिट्टी लेने पहुंचे थे। इसी दौरान एक नाले की दीवार ढह गई और इसी में दबकर चार बच्चों की मौत हो गई। मृत बच्चों की उम्र 7 से 12 साल के बीच बताई जाती है।

कमलनाथ ने पूछा- मैंने क्या पाप किया, शिवराज बोले कितने बताऊं?

मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कल मतदान होना है। इसके लिए प्रचार का शोर अब थम चुका है। हालांकि इन सब के बावजूद जुबानी जंग जारी है। इन चुनावों में लड़ाई साख और सरकार बचाने की है। शिवराज के सामने चुनौती ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल कर सत्ता में बने रहने की है वहीं कमलनाथ हर हाल में वापसी चाहते हैं।

कमलनाथ ने किया संविदा कर्मियों को नियमित करने का वादा, बीजेपी बोली-जनता को प्रलोभन देकर छलने का प्रयास

कमलनाथ ने अपने एक ट्वीट में कहा,’कांग्रेस सरकार बनने पर संविदा कर्मचारियों व रोजगार सहायको को नियमित करते हुए, इनका मानदेय एवं सुविधाएं नियमित कर्मचारियों की तरह ही करेंगे।’

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- हां मैं कुत्ता हूं, जानें क्यों?

सिंधिया ने कहा कि कमलनाथ मुझे कुत्ता कहते हैं? सिंधिया ने इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हाँ मैं कुत्ता हूं क्योंकि मेरी मालिक मेरी जनता है और उसकी मैं सेवा करता हूँ।

निर्वाचन आयोग ने कमलनाथ का स्टार प्रचारक दर्जा किया रद्द, शिवराज बोले

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए जारी उपचुनाव की प्रक्रिया में लगातार पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है। इस क्रम में कई विवादित बयान भी सामने आ चुके हैं। अब निर्वाचन आयोग ने इसपर बड़ा फैसला लेते हुए कंग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के स्टार प्रचारक का दर्जा खत्म कर दिया है।

भोपाल में फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन, शिवराज बोले- एमपी शांति का टापू, दोषियों पर होगी कार्रवाई

इकबाल मैदान में गुरुवार को कांग्रेस विधायक की अगुवाई में बड़े पैमाने पर फ्रांस के राष्ट्रपति का विरोध किया गया। शिवराज ने एक ट्वीट करते हुए कहा,’मध्यप्रदेश शांति का टापू है। इसकी शांति को भंग करने वालों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे।

दिग्विजय बोले- मामा की काली कमाई में एक और विधायक बिका, शिवराज ने किया पलटवार

मध्यप्रदेश की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से बयानों की चर्चा पूरे उफान पर है। राज्य में 28 सीटों पर जारी उपचुनाव की प्रक्रिया के बीच दलों और नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी बीच आज बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी तब देखने को मिली जब कांग्रेस के विधायक राहुल लोधी इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए।

एमपी- कांग्रेस एमएलए ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हुए शामिल

मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर जारी उपचुनाव के घमासान के बीच कांग्रेस में मची भगदड़ अब भी थमने का नाम लेती नजर नही आ रही है। राज्य में उपचुनावों के शोर में आरोप-प्रत्यारोप के शब्दबाण कर चलाये जा रहे हैं।

एमपी में उपचुनाव के बीच सिंधिया खेमे के दो मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, शिवराज ने किया मंजूर

मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। यहां 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। यह चुनाव जहां सिंधिया-शिवराज की प्रतिष्ठा से जुड़े हुए हैं वहीं कमलनाथ इन चुनावों में वापसी कर अपना राजनीतिक कद और बढ़ाना चाहते हैं।

मध्यप्रदेश के धार में भयानक सड़क हादसा, 6 की मौत, 23 घायल, सीएम ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के धार ज़िले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। धार ज़िले के पुलिस अधीक्षक (SP) ने इस हादसे मि जानकारी देते हुए बताया, “मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, अस्पताल पहुंचने पर 2 और लोगों की मौत हो गई और 23 लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं।”

स्ट्रीट वेंडर्स से की पीएम ने बात, पढ़ें पूरा भाषण

केंद्रीय मंत्रीपरिषद के मेरे साथी श्री हरदीप सिंह पुरी जी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भाई शिवराज जी, राज्य मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, प्रशासन से जुड़े लोग, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सभी लाभार्थी और इस कार्यक्रम में शामिल हुए मध्‍यप्रदेश के और मध्‍यप्रदेश से बाहर के सभी मेरे प्‍यारे मेरे भाइयों और बहनों।

सिंधिया का कमलनाथ पर तंज, कोरोना से 15 महीने पहले लगा दिया लॉकडाउन

मध्यप्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के साथ आरोप-प्रत्यारोप और वाद-विवाद का दौर भी शुरू हो गया है। इन चुनावों में जहां कांग्रेस से बीजेपी में आए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर है वहीं कांग्रेस की तरफ से कमलनाथ के लिए यह चुनाव साख से जुड़ी हुई है। दोनो अपने अपने दल और अपने अपने राजनैतिक जमीन को मजबूत करने के लिए दम-खम लगाने में जुटे हुए हैं।

सरकार ने जारी किया स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का परिणाम, इंदौर लगातार चौथे साल टॉप पर

केंद्र सरकार ने देशभर के शहरों में साफ-सफाई से संबंधित ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2020’ के परिणामों की घोषणा की। इसमें एक बार फिर से पहले पायदान पर इंदौर काबिज है। इन्दौर ने यह खिताब लगातार चौथी बार हासिल किया है।