मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। यहां 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। यह चुनाव जहां सिंधिया-शिवराज की प्रतिष्ठा से जुड़े हुए हैं वहीं कमलनाथ इन चुनावों में वापसी कर अपना राजनीतिक कद और बढ़ाना चाहते हैं।
इन सब के बीच चुनावों में विवादित बयानों और हंगामे भी खूब देखने को मिल रहे हैं। इन सब के बीच एमपी में शिवराज सरकार के दो कैबिनेट सहयोगियों ने इस्तीफा दे दिया। इन दोनों में तुलसी सिलावट और गोविंद राजपूत शामिल हैं।
चुनावी सरगर्मी के बीच मे शिवराज सरकार के दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। यह दोनों ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के हैं। दोनो नेता कांग्रेस छोड़ बीजेपी में सिंधिया के साथ शामिल हुए थे और बाद में शिवराज सरकार में मंत्री बने थे।
इनके लिए छह महीने के अंदर चुनाव जीतना जरूरी था लेकिन अब छह महीने का वक़्त बीत चुका है और यह एक बार फिर मैदान में हैं। ऐसे में नियम के अनुसार यह पद पर नही राह सकते। यही वजह है कि इन दोनों ने इस्तीफा दे दिया और शिवराज सिंह चौहान ने मंजूर भी कर लिया।
