मध्यप्रदेश के धार में भयानक सड़क हादसा, 6 की मौत, 23 घायल, सीएम ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के धार ज़िले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। धार ज़िले के पुलिस अधीक्षक (SP) ने इस हादसे मि जानकारी देते हुए बताया, “मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, अस्पताल पहुंचने पर 2 और लोगों की मौत हो गई और 23 लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं।” 


जानकारी के मुताबिक मजदूरों से भरा पिकअप वाहन केसूर से टांडा की ओर जा रहा था। चिकलिया फाटे के पास ये वाहन पंक्चर हो गया। इसके बाद ड्राइवर वाहन को सड़क किनारे खड़ी कर टायर बदल रहा था। इस दौरान कुछ मज़दूर पिकअप वाहन में ही बैठे हुए थे और कुछ आसपास खड़े थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार टैंकर ने पिकअप वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

इस भयानक सड़क हादसे पर दुख जताते हुए मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा,”धार ज़िले के तिरला थाना अंतर्गत इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल रात हुए सड़क हादसे में कई श्रमिक बंधुओं के असामयिक निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *