राहुल गांधी बोले-देश अपने युवाओं को रोज़गार नहीं दे पाएगा, जानें और क्या कुछ कहा?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने आज पंजाब के पटियाला से पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। इस दौरान राहुल पूरे रौ में नजर आए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल ने कोरोना, बेरोजगारी, हाथरस, कृषि बिल और भारत-चीन सीमा विवाद समेत कई मुद्दों पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि पहले भी मेरा मजाक बनाते थे, अब भी बनाएंगे लेकिन मैंने जो अंदेशा कोरोना को लेकर जताया ठवाह आज सही हुआ वहीं पीएम कहते रहे कि 21 दिन में कोरोना से लड़ाई जीत जाएंगे। अब आप बताइए कि किसे समझ है?


कृषि बिल पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा,”ये जो कानून प्रधानमंत्री जी ने बनाए हैं, ये खेती के मौजूदा ढांचे, खाद्य सुरक्षा के मौजूदा ढांचे को नष्ट करने का तरीका है। ये किसानों पर आक्रमण है और इस आक्रमण को हम रोकेंगे और इन कानूनों के खिलाफ हम लड़ेंगे।”


राहुल गांधी ने कहा,”ये देश अपने युवाओं को रोज़गार नहीं दे पाएगा, नरेंद्र मोदी ने ढांचा तोड़ दिया है। अब नरेंद्र मोदी खेती के ढांचे को तोड़ने जा रहे हैं, अगर खेती के ढांचे को तोड़ दिया तो एक तरफ रोज़गार नहीं मिलेगा और दूसरी तरफ भोजन नहीं मिलेगा।


चीन सीमा पर विवाद पर बोलते हुए राहुल ने कहा,”नरेंद्र मोदी जी ने कहा हिन्दुस्तान की ज़मीन किसी ने नहीं ली, चीन ने हमारी 1200 स्क्वायर किलोमीटर ज़मीन ले रखी है। चीन को पता है कि ये व्यक्ति जो ऊपर बैठा है ये सिर्फ अपनी ईमेज की रक्षा करता है”

हाथरस जाते हुए हुई धक्का-मुक्की पर राहुल गांधी ने कहा,”पूरे देश को धकेला जा रहा है, मारा जा रहा है, पीटा जा रहा है। मुझे थोड़ा सा धक्का लग गया तो क्या बड़ी बात है। ऐसी सरकार है अगर हम खड़े होंगे तो धक्का लगेगा, लाठी लगेगी…ठीक है खा लेंगे धक्का क्या बड़ी बात है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *