दिग्विजय बोले- मामा की काली कमाई में एक और विधायक बिका, शिवराज ने किया पलटवार

मध्यप्रदेश की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से बयानों की चर्चा पूरे उफान पर है। राज्य में 28 सीटों पर जारी उपचुनाव की प्रक्रिया के बीच दलों और नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी बीच आज बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी तब देखने को मिली जब कांग्रेस के विधायक राहुल लोधी इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए।

कांग्रेस विधायक के बीजेपी में शामिल होने पर दिग्विजय सिंह ने कहा,’मामा के झोले की काली कमाई में एक और विधायक बिका। लगता है भाजपा में असली भाजपाइयों से अधिक बिके हुए ग़द्दार कॉंग्रेसी मामा भर देगा।

मुझे उन ईमानदार संघ व भाजपा के कार्यकर्ताओं पर दया आती है जिन्होंने भाजपा को यहाँ तक पहुँचाया। जयंत मलैया जी कहॉं हैं? उन्होंने लोकतंत्र बचाओ, भाजपा हराओ का हैशटैग भी प्रयोग किया।

दिग्विजय के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा,’कांग्रेस नेताओं को ये कहते हुए शर्म नहीं आती, क्या पूरी कांग्रेस ही बिकाऊ है। इतने वर्षों तक जो आपके साथ रहे, आपके साथ काम किया, आपने टिकट दिया और आज आप सबको बिकाऊ कह रहे हैं। सच बात ये है कि जब आपकी सरकार थी तो आपने पूरे प्रदेश को बेच दिया था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *