शिवराज का सवाल-कमलनाथ लालच-लोभ दें तो मैनेजमेंट और कोई अपने मन से बीजेपी में आये तो गद्दार?

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर आरोप लगते हुए कहा,’कांग्रेस, कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह भाजपा पर आरोप लगाते हैं कि हम जोड़-तोड़ करते हैं… वो (कमलनाथ) जब हमारे MLAs को डराकर, धमकाकर, लोभ-लालच देते हैं तो वो ‘मैनेजमेंट’ और कोई अपने मन से भाजपा में आ जाए तो वो गद्दारी.

दिग्विजय बोले- मामा की काली कमाई में एक और विधायक बिका, शिवराज ने किया पलटवार

मध्यप्रदेश की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से बयानों की चर्चा पूरे उफान पर है। राज्य में 28 सीटों पर जारी उपचुनाव की प्रक्रिया के बीच दलों और नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी बीच आज बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी तब देखने को मिली जब कांग्रेस के विधायक राहुल लोधी इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए।

बीजेपी में शामिल हुईं श्रेयसी सिंह, इस सीट से हो सकती हैं उम्मीदवार, एलान कल

श्रेयसी सिंह ने आज दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्हें भूपेंद्र यादव ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करने पहुंची। माना जा रहा है कि वह बाँका या अमरपुर विधानसभा से बीजेपी की प्रत्याशी हो सकती हैं।

कांग्रेस के दिग्गज नेता का बयान, मोदी से बेहतर प्रधानमंत्री साबित होतीं सुषमा

अब कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने अपने बयान में कहा कि सुषमा जी नरेंद्र मोदी से बेहतर प्रधानमंत्री साबित होतीं।