बीते 8 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मालवीय नगर में एक ढाबे में रोते हुए बाबा दिखाई दिए थे. इस वीडियो के वायरल होने के बाद वह रातों रात स्टार बन गए थे. दिल्ली स्थित मालवीय नगर में लोगों की भीड़ उनके ढाबे पर खाना खाने उमड़ पड़ी थी. मगर एक महीने से भी कम समय बीता है और भीड़ ढाबे से गायब हो गई है.
‘बाबा का ढाबा’ के मालिक है 80 साल के बुजुर्ग कांता प्रसाद और उनकी बीवी बादामी देवी. उनका कहना है की जब वीडियो वायरल हुआ था तब तो यहाँ बहुत भीड़ जुटी, लोगों ने जमकर खाना खाया मगर अब यहाँ लोग सिर्फ वीडियो बनाने, फोटो खींचने या उनके साथ सेल्फी खिचाने ही आते है.
आपको बतादें की वीडियो वायरल होने के बाबा की मदद के लिए सेलिब्रिटीज की होड़ लग गई थी मगर इस मुद्दे पर बाबा का कहना है की उनके पास अभी तक कोई मदद नहीं पहुंची है. जैसे हालात पहले थे अब वैसे ही हो गए है.
कांता प्रसाद ने ज़ी न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में लोगों से गुजारिश करते हुए कहा “हम लोगों से यही कहना चाहेंगे की यह दिखावा वाला काम बंद करो. आयो और खाना खाओ, देखो कैसा बना है. दिखावे का काम ठीक नहीं है.
