‘बाबा का ढाबा’ वीडियो बनाने वाले के खिलाफ ही ‘बाबा’ ने दर्ज़ करवाई धोखाधड़ी की शिकायत, जाने क्या है मामला

आपको याद होगा कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ‘बाबा का ढाबा’ नाम से एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें दिल्ली के मालवीय नगर में रहने वाले बूढ़े पति-पत्नी एक ढाबा चलाकर अपना गुजर-बसर करते है. उसी ढाबे के ‘बाबा’ कांता प्रसाद ने वीडियो बनाने वाले यूटूबेर गौरव वासन पर ही धोखधड़ी का आरोप लगाया है.

फिर से सुनसान हुआ ‘बाबा का ढाबा’, बनकर रह गया सेल्फी पॉइंट, बाबा ने जताई नाराज़गी

बीते 8 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मालवीय नगर में एक ढाबे में रोते हुए बाबा दिखाई दिए थे. इस वीडियो के वायरल होने के बाद वह रातों रात स्टार बन गए थे. दिल्ली स्थित मालवीय नगर में लोगों की भीड़ उनके ढाबे पर खाना खाने उमड़ पड़ी थी. मगर एक महीने से भी कम समय बीता है और भीड़ ढाबे से गायब हो गई है.