एमपी- कांग्रेस एमएलए ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हुए शामिल

मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर जारी उपचुनाव के घमासान के बीच कांग्रेस में मची भगदड़ अब भी थमने का नाम लेती नजर नही आ रही है। राज्य में उपचुनावों के शोर में आरोप-प्रत्यारोप के शब्दबाण कर चलाये जा रहे हैं।

इसी बीच राज्य में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के एक और विधायक ने पार्टी का दामन छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है।


जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के एमएलए राहुल लोधी ने आज इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को सौंपा।

इस्तीफा देने के कुछ देर बाद उन्होंने मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

राहुल लोधी के बीजेपी में शामिल होने पर एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,’कांग्रेस से मोह भंग होने के कारण, उम्मीदें टूटने के कारण, विकास की ललक जिनके मन में है ऐसे साथी कांग्रेस छोड़ रहे हैं। आज राहुल लोधी भाजपा में विधायकी से इस्तीफा देकर आए हैं। मैं भाजपा में आपका हृदय से स्वागत करता हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *