JK में 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव,वोट डालने पहुंचे लोग

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 के प्रावधान हटाए जाने के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं। जिला विकास परिषद के अलावा पंचायत की कई सीटों पर उपचुनाव आयोजित कराए जा रहे हैं। चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी के अलावा गुपकार गठबंधन के दल पीडीपी और एनसी भी हिस्सा ले रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर कुपवाड़ा में सेना ने तीन आतंकियों को किया ढेर, तीन जवान भी शहीद

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अभी तक सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है जबकि सेना के भी तीन जवान इस मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक शहीद हुए सैनिकों में एक कैप्टन हैं जबकि दो अन्य जवान भी शामिल हैं।

कटिहार में गरजे योगी, कहा-घुसपैठियों को बिहार से बाहर करेंगे

बिहार विधानसभा चुनावों के तीसरे और आखिरी चरण का प्रचार अब उफान पर है। आरोप-प्रत्यारोप के शब्दबाण जमकर चलाये जा रहे हैं। कोई भी दल किसी भी मामले में पीछे नही रहना चाहता है। इसी क्रम में जब आज कटिहार में एनडीए उम्मीदवार के लिए आशीर्वाद मांगने सीएम योगी पहुंचे तो विरोधियों और घुसपैठियों पर जमकर हमला बोला।

जम्मू-कश्मीर: बीजेपी उपाध्यक्ष पर आतंकी हमले के मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, भारी असला भी बरामद

6 अक्तूबर को भाजपा उपाध्यक्ष गांदरबल जिले के नुनार के गुलाम कादिर राथर पर आतंकियों ने हमला किया था जिसमें जवाबी कार्रवाई में आतंकी शबीर ए. शाह मारा गया और कार्रवाई में एक कांस्टेबल मोहम्मद अल्ताफ की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी. इस मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस के हाथ बड़ी कामियाबी लगी है. उन्होंने इस मामले में अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है.

कश्मीर का मोस्ट वांटेड आतंकी सैफुल्लाह ढेर, पेशे से था डॉक्टर, पढ़ें

बुरहान वानी की टीम में शामिल कुल 12 आतंकियों में एक सैफुल्लाह भी था। वह पेशे से डॉक्टर था और मुठभेड़ में घायल आतंकियों के इलाज को लेकर चर्चा में रह चुका था।

जम्मू-कश्मीर में तैनात सैन्य उड़ान इकाई ने वार्षिक उड़ान सुरक्षा ट्रॉफी जीती

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) फ्लाइट सेफ्टी ट्रॉफी की स्थापना इंडियन आर्मी एवियशन कोर यूनिटों के बीच उड़ान सुरक्षा संबंधी प्रयासों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई ताकि सैन्य कमांडरों को युद्ध की स्थितियों के दौरान निर्णायक बढ़त मिल सके

सऊदी अरब के कदम से पकिस्ता में हड़कंप, सऊदी ने PoK को पाकिस्तान के नक़्शे से हटाया

सऊदी ने जारी किये नए नक़्शे से PoK और गिलगित-बाल्टिस्तान को पाकिस्तान से हटा दिया है. इस कदम के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है.

महबूबा को परिवार सहित पाकिस्तान चले जाना चाहिए- नितिन पटेल, उपमुख्यमंत्री, गुजरात

अब महबूबा के इसी बयान पर गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बड़ा बयान दिया है। नितिन पटेल ने अपने बयान में कहा कि अगर कोई यहाँ खुश नही है या सुरक्षित महसूस नही कर रहा है तो उसे कराची चला जाना चाहिए।

रविशंकर का महबूबा के बयान पर सेक्युलर लॉबी से सवाल- राष्ट्रविरोधी बयान पर क्यों हैं खामोश?

जम्मू कश्मीर की राजनीति में महबूबा को नजरबंदी से आजाद किये जाने के बाद हलचल बढ़ी हुई है। कश्मीर के सारे दल एक साथ एक मंच पर नजर आ रहे हैं। हालांकि इनके बयानों ने अब विवाद खड़े कर दिए हैं।

जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ़्ती ने अनुच्छेद 370 हटने तक चुनाव नहीं लड़ने का किया फैसला

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा है की वह अब तब तक चुनाव नहीं लड़ेंगी जब तक जम्मू-कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 की बहाली नहीं हो जाती. इसके लिए वह लगातार संगर्ष करती रहेंगी

जम्मू एवं कश्मीर में सेब की खरीद के लिए मार्केट इंटरवेंशन स्कीम के विस्तार को मिली मंजूरी, जानें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले सत्र यानी 2019-20 में जिस तरह से जम्मू कश्मीर में नियम और शर्तों का पालन किया गया था उसी तरह वर्तमान सत्र यानी 2020-21 में भी जम्मू एवं कश्मीर (जेएंडके) में सेब खरीद के लिए मार्केट इंटरवेंशन स्कीम के विस्तार को मंजूरी दे दी है।

श्रीनगर में “22 अक्टूबर 1947 की स्मृतियों” पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी और प्रदर्शनी का होगा आयोजन

“22 अक्टूबर 1947 की स्मृतियों” पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी और प्रदर्शनी का आयोजन राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान कला इतिहास, संरक्षण एवं संग्रहालय विज्ञान (एनएमआई) द्वारा शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र-एसकेआईसीसी श्रीनगर कश्मीर में किया जा रहा है।

ज़ोज़िला टनल पर काम शुरू – यह एशिया की सबसे लंबी टनल रोड होगी

जम्मू कश्मीर ज़ोज़िला टनल पर आज एक आयोजन में विस्फोट के बाद निर्माण का कार्य शुरू हो गया। एनएच-1 पर इस बनने वाली इस टनल से श्रीनगर घाटी और लेह के बीच (लद्दाख पठार में) सभी मौसम में निर्बाध संपर्क सुनिश्चित होगा।

Video-अटल टनल के बाद अब अब जोजिला सुरंग की बारी, गडकरी ने वर्चुअल ब्लास्ट से की शुरुआत, जानें महत्व

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जोजिला टनल में निर्माण कार्य के लिए वर्चुअली पहला ब्लास्ट किया। ये टनल श्रीनगर, द्रास, कारगिल और लेह में सभी मौसम में कनेक्टिविटी मुहैया कराएगी।

जम्मू-कश्मीर में अनुछेद 370 हटने के 14 महीने बाद रिहा हुई पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती को आज रिहा कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर प्रशासन के आधिकारिक प्रवक्ता रोहित कंसल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.

भारत-चीन के विवाद के बीच फारुख अब्दुल्लाह का विवादित बयान, कहा- चीन की मदद से जम्मू-कश्मीर में फिर से लागू होगा अनुच्छेद 370, 35A

भारत-चीन की तनातनी के बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल ने ऐसा विवादित बयान दिया है जिससे सियासी तूफ़ान आना तय है. फारूक अब्दुल कहा है की चीन के समर्थन से जम्मू-कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 और 35A लागू होगा.

J&K: कुलगाम इलाके में सेना और आतंकवादियों के बीच ज़बरदस्त एनकाउंटर, 2 आतंकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आज सुबह मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया. मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में असला-बारूद भी बरामद हुआ है.

जम्मू-कश्मीर में आज 21 आयुष और स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों का उद्घाटन होगा

केंद्रीय आयुष मंत्री श्री श्रीपद येसो नाईक और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भद्रवाह में औषधीय पौधों की खेती के लिए पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर के साथ-साथ आयुष स्वास्थ्य एवं देखभाल केंद्र का कल जम्मू कश्मीर में शुभारंभ करेंगे।

आखिर सोशल मीडिया पर क्यों लोगों ने कहा ‘अनपढ़ रहेगा बिहार तभी तो बदनाम होगा बिहार’, जानें

जिन राज्यों में सबसे ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े है उसमें सबसे पहला नंबर बिहार का आता है. बिहार में कुल 2 लाख 75 हजार 255 पद खाली हैं.

जम्मू और कश्मीर: पिछले 12 घंटो से बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, 1 जवान घायल

पिछले 12 घंटो से लगातार जम्मू और कश्मीर के बडगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है.