जम्मू-कश्मीर कुपवाड़ा में सेना ने तीन आतंकियों को किया ढेर, तीन जवान भी शहीद

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अभी तक सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है जबकि सेना के भी तीन जवान इस मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक शहीद हुए सैनिकों में एक कैप्टन हैं जबकि दो अन्य जवान भी शामिल हैं।

 

बीएसएफ की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक 7 और 8 नवम्बर की देर रात एक बजे जब 169वीं बटालियन के जवान गश्त पर थे। इसी दौरान माछिल सेक्टर में घुसपैठियों की हलचल देखी गई।

इसके आबाद जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की जिसके बाद आतंकियों की तरफ से फायरिंग कर दी गई। बीएसएफ जवानों ने भी इसका मुहतोड़ जवाब दिया। अब तक आपरेशन जारी है और तीन आतंकियों को मार गिराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *