जम्मू कश्मीर की राजनीति में महबूबा को नजरबंदी से आजाद किये जाने के बाद हलचल बढ़ी हुई है। कश्मीर के सारे दल एक साथ एक मंच पर नजर आ रहे हैं। हालांकि इनके बयानों ने अब विवाद खड़े कर दिए हैं।
कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने के खिलाफ एकजुट हुए यह दल दोबारा इसकी बहाली और दोबारा कश्मीर के लिए अलग झंडे की बात कर रहे हैं। ऐसे में बीजेपी की तरफ से अब इसपर तीखी प्रतिक्रिया आई है।
महबूबा मुफ़्ती के बयान पर रविशंकर प्रसाद ने तीखा हमला बोलते हुए समाचार एजेंसी एएनआइ से कहा,’भारत के तिरंगे का जिस तरह से अपमान किया गया उसकी हम भर्त्सना करते हैं। तिरंगा देश का झंडा है, J&K भारत का अविभाज्य अंग। बता दें 370 अब बहाल नहीं होगा।
एक देश में दो निशान और दो प्रधान अब नहीं चलेंगे कि यहां भी झंडा होगा वहां भी झंडा होगा।’
देश मे मौजूद सेक्युलर लॉबी की महबूबा के बयान के बाद भी खामोशी पर आड़े हाथों लेते हुए प्रसाद ने कहा,’आश्चर्य है कि तथाकथित सेक्युलर लॉबी के लोग इस मामले पर क्यों शांत हैं।
जो देश में कुछ भी हो रोज भाजपा के खिलाफ झंडा लेकर खड़ा हो जाते हैं, वो महबूबा जी के इतने बड़े राष्ट्रविरोधी वक्तव्य पर भी खामोश हैं। ये दिखाता है कि उनका दोहरा चरित्र और दोहरे मानदंड क्या है।’
