जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ़्ती ने अनुच्छेद 370 हटने तक चुनाव नहीं लड़ने का किया फैसला

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा है की वह अब तब तक चुनाव नहीं लड़ेंगी जब तक जम्मू-कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 की बहाली नहीं हो जाती. इसके लिए वह लगातार संगर्ष करती रहेंगी.

प्रधानमंत्री आज बिहार के दौरे पर है और वहाँ चुनावी रैलियों को सम्भोदित कर रहे है. उसी में आज प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 का ज़िक्र किया था जिसपर महबूबा मुफ़्ती ने प्रधानमंत्री के ऊपर जमकर निशाना साधा है.

महबूबा मुफ़्ती ने कहा की अब बिहार के लिए भी प्रधानमंत्री को अनुच्छेद 370 की ज़रूरत पड़ गई है. उनके पास कोई मुद्दे नहीं है. जब भी वह किसी चीज़ को संभल नहीं पाते, 370 का ज़िक्र करने लगते है. असली मुद्दों पर तो वह बात ही नहीं करते है.

महबूबा मुफ्ती ने इस बात को साफ़ किया की जबतक वह केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर में 370 का पुराना स्टेटस लागू नहीं करवा देती, वह चुनाव नहीं लड़ेंगी. जब तक ऐसा नहीं होगा, वह इसके लिए संघर्ष करती रहेंगी. वह हमेशा कश्मीर के लोगों के की समस्याओं के लिए लड़ती रहेंगी.

महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा की चीन ने हमारे हज़ारो किलोमीटर एरिया पर कब्ज़ा कर लिया है, उसपर प्रधानमंत्री चुप रहते है. चीन ने भी 370 पर अपनी आपत्ति दर्ज़ करवाई है.

आपको बतादें की अनुच्छेद 370 हटाए जाने से कुछ दिन पहले ही महबूबा मुफ्ती समेत जम्मू-कश्मीर के बड़े नेताओं को नज़र बंद कर दिया गया था. पिछले दिनों महबूबा मुफ्ती को 434 दिन बाद रिहा किया गया था. उससे पहले उमर अब्दुल्लाह और फारूक अब्दुल्ला को भी रिहा किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *