बिहार चुनाव: चुनावी रैली में मोदी ने रामविलास पासवान को किया याद तो भावुक हुए चिराग, किया इमोशनल ट्वीट
प्रधानमंत्री मोदी ने आज सासाराम में बिहर चुनाव की अपनी पहली चुनावी रैली की. इस रैली में वह अपने विरोधियों पर जमकर बरसे. उनके साथ बिहर के मुख्यमंत्री नितीश कुमर भी मौजूद थे.
पर इस रैली की ख़ास बात रही की प्रधानमंत्री मोदी ने इस रैली में दिवंगत नेता रामविलास पासवान और रघुवंश प्रसाद सिंह को याद किया. दोनों नेताओं को मोदी ने श्रद्धांजलि दी. दोनों नेताओं को याद करते हुए मोदी बोले बिहार ने अपने दो सपूतों को खोया है, जिन्होंने यहां के लोगों की दशकों तक सेवा की है.
रामविलास पासवान के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा “रामविलास पासवान मेरे करीबी मित्र थे. ज़िन्दगी भर उन्होंने गरीबों और दलितों के लिए काम किया है. रामविलास पासवान आखिरी समय तक मेरे साथ रहे. मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ.”
मोदी के इस बयान को सुनकर लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान काफी भावुक हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा “आदरणीय @narendramodi जी बिहार आते हैं और पापा को एक सच्चे साथी के जैसे श्रधांजलि देते है।यह कहना की पापा की आख़री साँस तक वे साथ थे मुझे भावुक कर गया।एक बेटे के तौर पर स्वाभाविक है पापा के प्रति प्रधानमंत्री जी का यह स्नेह व सम्मान देख कर अच्छा लगा।प्रधानमंत्रीजी का धन्यवाद”
आपको बतादें की LJP इस चुनाव में NDA का हिस्सा नहीं है मगर इसके बावजूद चिराग मोदी की लगातार प्रशंसा करते रहे है, मोदी को राम और खुद को उनका हनुमान भी बता चुके है.
