ममता को कुर्सी की चिंता देश की नही-कैलाश विजयवर्गीय

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा हमला बोला है। कैलाश ने ममता बनर्जी को घेरते हुए कहा कि कुछ लोगों को बस अपनी कुर्सी की चिंता होती है और दल की देश ऐसे लोगों के लिए बाद में होता है।

हाथरस केस- पीड़िता का परिवार नही करेगा अस्थि विसर्जन, सीबीआई जांच पर कहा…

राज्य सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं हालांकि पीड़िता के परिवार की तरफ से पीड़िता के भाई ने कहा कि हम चाहते थे सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में जांच हो, सीबीआई की जांच भी अच्छी है।

हाथरस केस में सीएम योगी ने दिए सीबीआई जांच के आदेश, पढ़े

सीबीआई जांच के आदेश से पहले आज दिन में यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और डीजीपी भी पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि उनसे मिली जानकारी के बाद ही सीबीआई जांच की अनुशंसा की गई है।

हाथरस मामले पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कंगना को लिया आड़े हाथों, कहा “मुँह में दही जम गया है क्या?”

हाथरस मुद्दे पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अभिनेत्री कंगना रनौत को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने हाथरस मामले पर कंगना रनौत की चुप्पी को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर सुनाया है.

योगी के मंत्री बोले- हाथरस तो बहाना है, यूपी में दंगे की साजिश है

उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के बाद पुलिस की कार्रवाई से उपजे आक्रोश से यूपी सरकार बुरी तरह घिरी हुई है। पीड़िता के गाँव मे विपक्षी नेताओं सहित मीडिया की एंट्री पर भी बैन लगा दिया गया है।

हाथरस- पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, डीजीपी भी हैं साथ

इन सभी घटनाक्रमों के बीच उत्तरप्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और डीजीपी एचसी अवस्थी आज पीड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस में पीड़िता के गांव पहुंचे। समाचार एजेंसी एएनआइ द्वारा साझा की गई तस्वीरों में डीजीपी और गृह सचिव जमीन पर बैठ पीड़िता के परिवार से बात करते नजर आ रहे हैं।