पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा हमला बोला है। कैलाश ने ममता बनर्जी को घेरते हुए कहा कि कुछ लोगों को बस अपनी कुर्सी की चिंता होती है और दल की देश ऐसे लोगों के लिए बाद में होता है।
समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में विजयवर्गीय ने कहा,”कुछ लोगों के लिए दल पहले है और देश बाद में, इसलिए देश की जनता ने उन्हें बहुत बौना कर दिया है। मैं आजकल ज़्यादा बंगाल में रहता हूं और दावे से कह रहा हूं कि बंगाल में ममता जी की 100 सीट भी नहीं आएगी क्योंकि वो कुर्सी की चिंता करती हैं देश की चिंता उन्हें नही है।
कृषि बिल को लेकर विपक्ष द्वारा पंजाब में चल रहे विरोध पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में कृषि बिल पर केवल भ्रम फैलाया जा रहा है। कृषि बिल को पढ़ा और समझा गया होता तो यह स्थिति नहीं बनती। इसके अलावा भाजपा महामंत्री ने हाथरस में घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने योगी के शासन पर भरोसा जताते हुए कहा कि प्रशासन से गलती हो सकती है लेकिन प्रशासन की वजह से योगी सरकार को बदनाम करने गलत है।
हाथरस केस- पीड़िता का परिवार नही करेगा अस्थि विसर्जन, सीबीआई जांच पर कहा…
हाथरस केस में सीएम योगी ने दिए सीबीआई जांच के आदेश, पढ़े
हाथरस मामले पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कंगना को लिया आड़े हाथों, कहा “मुँह में दही जम गया है क्या?”
