आयकर विभाग ने दिल्‍ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में छापे मारे

आयकर विभाग ने फर्जी बिल बनाकर बड़े पैमाने पर पैसों की हेरा-फेरी करने वाले लोगों के एक बड़े नेटवर्क का भांडाफोड़ करते हुए 26 अक्‍टूबर, 2020 को छापे मारी और जब्‍ती की कार्रवाई की। इस सिलसिले में दिल्‍ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 42 स्‍थानों पर छापे मारे गए और तलाशी की गई।

कोरोना काल मे प्रदूषण की समस्या जानलेवा हो सकती है-मनीष सिसोदिया

दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत से पहले आसपास के राज्यों में पराली जलाने की वजह से प्रदूषण की समस्या बढ़ने लगी है। सुबह शाम अब धुँध गहराने लगी है। दिल्ली सरकार ने इस बार दिल्ली के किसान पराली न जलाएं इसके लिए एक घोल की व्यवस्था की है हालांकि दिल्ली में प्रदूषण का अहम कारण हरियाणा और पंजाब में जलाई जाने वाली पराली मानी जाती है। इन सब के बीच दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

35 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश 140 टेस्ट/प्रति दिन/ मिलियन जनसंख्या कर रहे हैं

भारत ने जनवरी 2020 से कोविड-19 परीक्षण के बुनियादी ढांचे में तेजी से सुधार किया गया है। देश की परीक्षण क्षमताओं में कई गुना वृद्धि हुई है। हर दिन 15 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा सकता है।

पंजाब के मोगा में गरजे राहुल,कहा-हम मोदी सरकार और नए कानूनों के खिलाफ लड़ेंगे, जीतेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब दौरे पर हैं। यहां मोगा में वह ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे। कांग्रेस अगले तीन दिन तक खेती बचाओ यात्रा निकालेगी। आज दोपहर तकरीबन 12 बजे राहुल गांधी मोगा पहुंचे।

ममता को कुर्सी की चिंता देश की नही-कैलाश विजयवर्गीय

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा हमला बोला है। कैलाश ने ममता बनर्जी को घेरते हुए कहा कि कुछ लोगों को बस अपनी कुर्सी की चिंता होती है और दल की देश ऐसे लोगों के लिए बाद में होता है।

सरकार ने अपनी मौजूदा एमएसपी योजनाओं के अनुसार किसानों से 2020-21 खरीफ फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जारी रखी

खरीफ विपणन 2020-21 का सत्र अभी शुरू हुआ है और सरकार अपनी मौजूदा एमएसपी योजनाओं के अनुसार ही किसानों से खरीफ की फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कर रही है।

केन्‍द्रीय श्रम मंत्रालय ने श्रम संहिताओं के बारे में आशंकाओं को गलत बताया है

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में संसद में कुछ दिन पहले पारित किए गए ऐतिहासिक परिवर्तनकारी सुधारों के बारे में व्‍याप्‍त चिंताओं और शंकाओं का निवारण कर दिया है। केन्‍द्रीय श्रम मंत्री ने कहा कि जितनी भी आलोचना की जा रही हैं वह सब गलत हैं।