निषाद पार्टी संग भाजपा ने यूपी में किया गठबंधन, जानें कितना मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश में होने वाले अगले वर्ष के विधानसभा चुनावों को लेकर गठबन्धन का सिलसिला शुरू हो चुका है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है। दोनों पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ेंगे जिसका ऐलान उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में किया गया।

लखनऊ में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि “भाजपा का निषाद पार्टी के साथ गठबंधन है। हम 2022 का विधानसभा चुनाव और ताकत के साथ मिलकर लड़ेंगे। अपना दल भी हमारे साथ जुड़ा है। मेरा विश्वास है कि भाजपा 2022 के चुनाव में हर समाज को गहराई से साथ लेने में सफल होगी।”

वहीं इसका ऐलान प्रधान ने शुक्रवार को गोरखपुर में किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपना दल और निषाद पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा के गठबंधन को 2022 के चुनाव में 2017 से भी ज्यादा सीटें मिलेगी। गठबधंन को लेकर भाजपा के स्वतंत्र देव सिंह ने भी यही उम्मीद जताई है।

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद लखनऊ में भाजपा दफ्तर पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि वह विलय नहीं करेंगे बल्कि निषाद पार्टी अलग से अपने पार्टी चिन्ह से चुनाव लड़ेगी। सीटों के बंटवारे को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अपना दल और निषाद पार्टी को सम्मान दिया जाएगा

जिससे आने वाले दिनों में निषाद पार्टी और अपना दल के साथ सीटों का बंटवारा सम्मानजनक होगा। इसकी जानकारी आने वाले समय में दी जाएगी।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, संजय निषाद और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह मौजूद रहें।

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *