हाथरस मामले पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कंगना को लिया आड़े हाथों, कहा “मुँह में दही जम गया है क्या?”

हाथरस मुद्दे पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अभिनेत्री कंगना रनौत को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने हाथरस मामले पर कंगना रनौत की चुप्पी को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर सुनाया है.

राज्य सभा से शिवसेना की संसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करते हुए कहा “दिन रात मुंबई पुलिस को कोसने के लिए जिनको Y+ सिक्युरिटी से नवाजा गया, जो ‘महिलाओं’ की ‘बुलंद आवाज’ बनकर, मुख्यमंत्री और राज्य के बारे में आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहीं थी, मीडिया की चहेती थीं, उनके मुंह में दही जम गया है क्या? उनका कोई ट्वीट भी नहीं दिख रहा हाथरस के मुद्दे पर.”

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में भी कंगना पर तंज कस्ते हुए कहा “झाँसी की वीर रानी और झाँसों की इकलौती रानी में जो ज़मीन- आसमान का अंतर अब समझ आ ही गया होगा।”

कंगना रनौत ने हाथरस मामले पर आखिरी ट्वीट 30 सितम्बर को किया था जिसमें उन्होंने इस मामले को लेकर योगी सरकार पर पूरा भरोसा जताया था.

आपको बतादें की पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर कंगना ने शिव सेना और मुंबई पुलिस क कटघरे में खड़ा किया था. मुंबई पुलिस की नियत पर सवाल भी उठाया था. इसी मसले को लेकर शिव सेना नेता संजय राउत और कंगना के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस भी छिड़ गई थी जिसके बाद कंगना रनौत के मकान का तथाकथित अवैध हिस्सा MCD ने ढहा दिया था.

यह भी पढ़े हाथरस गैंगरेप: योगी के मंत्री के बिगड़े बोल, बोले नहीं हुआ रेप, घटना को बताया ‘छोटा सा मुद्दा’
यह भी पढ़े हाथरस गैंगरेप Fact Check: प्रधानमंत्री मोदी के साथ दिख रहे इस शक्श को सोशल मीडिया बता रहा है आरोपी का पिता, जाने क्या है सच्चाई
यह भी पढ़े हाथरस गैंगरेप: ब्राह्मणों-ठाकुरों के 12 गावों ने आरोपियों के साथ खड़ा होने का लिया फैसला! अलग-थलग पड़े दलित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *