बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद पहले चरण को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। हालांकि अभी तक सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन को लेकर लगभग हर दल में मामला फंसा हुआ है।
एनडीए की बात करें तो यहां लोजपा अध्यक्ष चिराज पासवान की वजह से सीटों अपर संशय बरकरार है। माना जा रहा है कि एनडीए में उनकी मांग नही मानी गई है और आज रात तक या कल तक वह कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। इस एलान में 143 सीटों पर जदयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की घोषणा वह कर सकते हैं।
इन सभी घटनाक्रमों के बीच सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक समर्थन और विरोध का सिलसिला भी लगातार जारी है। इसी क्रम में अब लोजपा ने एक पोस्टर के माध्यम से बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।
पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा गया है- मोदी से कोई बैर नही है, नीतीश तेरी खैर नही है। इस पोस्टर पर जहां पीएम मोदी और चिराग एक साथ नजर आ रहे हैं वहीं नीतीश कुमार अकेले नजर आ रहे हैं।
इससे पहले लोजपा ने नीतीश के सात निश्चय योजना को भ्रस्टाचार का पिटारा बताया था। उम्मीद है एक दो दिन में तस्वीर ज्यादा साफ हो पाएगी।
यह भी पढ़े बिहार चुनाव- एनडीए में फूट? एलजेपी के 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान करेंगे चिराग!
यह भी पढ़े बिहार चुनाव- उम्मीदवारों पर संशय के बीच पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी, 7 मंत्रियों की इज्जत दांव पर
यह भी पढ़े Bihar Assembly Elections: बिखराव की ओर NDA, डिमांड नहीं मानी गई तो अकेले चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान
यह भी पढ़े बिहार चुनावः मैं किंग नहीं किंग मेकर बनना चाहता हूँ: तेज प्रताप, तेजस्वी को बताया अपना अर्जुन
