उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की के साथ बलात्कार और हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राज्य सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं हालांकि पीड़िता के परिवार की तरफ से पीड़िता के भाई ने कहा कि हम चाहते थे सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में जांच हो, सीबीआई की जांच भी अच्छी है। हम बस चाहते हैं कि जो भी जांच करे ठीक से करे तभी हमारे सवालों के जवाब मिल सकेंगे।
इसके अलावा परिवार ने पीड़िता की अस्थियां विसर्जित करने से भी इंकार कर दिया है। परिवार ने कहा कि हमें नही पता यह अस्थियां किसकी हैं। हमारी मर्जी के खिलाफ पेट्रोल डाल कर शव जलाया गया, इतनी बुरी तरह से अंतिम संस्कार किया गया। हम डीएम को पद से हटाने की मांग भी करते हैं।
आपको बता दें कि हाथरस डीएम के इस केस से संबंधित कई वीडियो वायरल हुई थे। परिवार भी उनपर धमकी देने और दबाव देने का आरोप लगा चुका है। इसके अलावा योगी सरकार ने वैवद बढ़ता देख जहां पहले हाथरस एसपी समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया था वहीं कल सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी गई है।
हाथरस केस में सीएम योगी ने दिए सीबीआई जांच के आदेश, पढ़े
हाथरस मामले पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कंगना को लिया आड़े हाथों, कहा “मुँह में दही जम गया है क्या?”
योगी के मंत्री बोले- हाथरस तो बहाना है, यूपी में दंगे की साजिश है
