बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद पहले चरण की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। महागठबंधन की तरफ से काफी माथापच्ची और बनते-बिगड़ते दलों के सामंजस्य के बीच सीट बंटवारे का एलान भी हो गया। आज माना जा रहा है कि एनडीए की तरफ से भी सीट बंटवारे के फैसले पर मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि इस बंटवारे से लोजपा बाहर रहेगी और वह अकेले जदयू के खिलाफ 143 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
एनडीए में सीटों का बंटवारा मुख्यतः जदयू-बीजेपी के बीच लगभग तय हो चुका है। दोनो दल बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे ऐसी उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक दोनो दलों के बीच 225 के आसपास सीटों पर बंटवारे को लेकर आपसी सहमति बन चुकी है। मामला महज 15-18 सीटों को लेकर फंसा है। इन सीटों पर दोनो दलों के अपने दावे हैं। जदयू जहां 2010 के चुनाव के आधार पर इन सीटों पर दावा ठोक रही है वहीं बीजेपी 2015 के आधार पर इन सीटों को हासिल करने का आधार बना रही है। उम्मीद है आज शाम तक इस बारे में तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।
बिहार चुनाव- एनडीए में फूट? एलजेपी के 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान करेंगे चिराग!
सीट बंटवारे पर संग्राम, एनडीए से लोजपा तो महागठबंधन से कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल, जानें
