IPL 2020: कल दो शानदार मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ ज़बरदस्त उलटफेर, अब किसके सर सज रही है ऑरेंज और पर्पल कैप, देखिये लिस्ट

जैसे-जैसे आईपीएल का सीजन आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे इसक रोमांच भी बढ़ता जा रहा है. आईपीएल के इस सीजन में अब तक 16 मैच खेले जा चुके है जो किसी रोलरकॉस्टर से कम नहीं रहे. हर मैच में एक नया रिकॉर्ड बनता या टूटता दिखाई दे रहा है.

इन रिकार्ड्स के साथ-साथ पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहे है.

अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो कल दिल्ली ने कोलकाता को और बैंगलोर ने राजस्थान को हराकर पॉइंट्स टेबल में ज़बरदस्त छलांग लगाई है. पॉइंट्स टेबल में कल की जीत के बाद दिल्ली पहले नंबर पर पहुँच गई है. वहीँ कल की जीत के साथ बैंगलोर की टीम भी दूसरे पायदान पर आ गई है. इसके साथ ही मुंबई की टीम खिसक कर तीसरे पायदान पर आ गई है. हैदराबाद की टीम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है.

वहीँ कल का मैच हारने के बाद कोलकाता और राजस्थान की टीम खिसक कर पांचवे और छठे स्थान पर आ गई यही. पंजाब की टीम इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है और सीजन में सबको हैरान करते हुए चेन्नई की टीम 8वें नंबर पर बनी हुई है.

अब बात करे ऑरेंज कैप की तो मुंबई के खिलाफ खेली अपनी 25 रनों की पारी के 246 रनों के साथ बाद मयंक अग्रवाल ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए है.

इसी मैच में पंजाब के कप्तान राहुल 17 रनों की पारी खेलने के बाद 239 रनों के साथ पहले से खिसक कर दूसरे नंबर पर आ गए है.173 रनों के साथ CSK के डु प्लेसिस तीसरे स्थान पर बने हुए है.

वही कल के मैच में अपनी शानदार 63 रनो की पारी की बदौलत बैंगलोर के देवदत्त पडिकल 174 रनों के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए है. वहीँ 171 रनों के साथ संजू सेमसन पांचवे नंबर पर विराजमान है.

वहीँ बात करें पर्पल कैप की जाए तो कल के मैच में राजस्थान के खिलाफ 3 विकेट लेने के बाद बैंगलोर के युजवेंद्र चहल 8 विकेटों के साथ ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर है.

पंजाब के मोहम्मद शमी इस लिस्ट में 8 विकटों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए है. वहीँ दिल्ली के रबादा 8 विकटों के साथ खिसक कर तीसरे नंबर पर पहुँच गए है.

मुंबई और पंजाब के मैच के मैच में ही 2 विकेट लेने के बाद मुंबई के राहुल चहर 6 विकेटों के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. इसी मैच में 1 विकेट लेकर पंजाब के कोर्टल 6 विकेट के साथ पांचवे नंबर पर विराजमान है.

IPL 2020: जानिए आज होने वाले CSK vs KXIP के मैच की सटीक भविष्यवाणी, कौन किसपर है भारी, क्या कहते है आंकड़े, जानिए संभावित टीमें

IPL 2020: जानिए आज होने वाले MI vs SRH के मैच की सटीक भविष्यवाणी, कौन किसपर है भारी, क्या कहते है आंकड़े, जानिए संभावित टीमें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *