आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने लोक जनशक्ति पार्टी के चीफ चिराग पासवान को फ़ोन कर उनके पिता रामविलास पासवान का हाल चाल जाना. कल अचानक तबियत बिगड़ने के बाद रामविलास पासवान की हार्ट सर्जरी करनी पड़ी थी.
चिराग पासवान ने ट्वीट पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा “पिछले कई दिनो से पापा का अस्पताल में इलाज चल रहा है।कल शाम अचानक उत्पन हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा।ज़रूरत पड़ने पर सम्भवतः कुछ हफ़्तों बाद एक और ऑपरेशन करना पड़े।संकट की इस घड़ी में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”
मगर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह NDA की तरफ से चिराग पासवान को बिहार में सीटों के लिए समझाने की आखिरी कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री के फ़ोन के बाद से बिहार की सियासत में हलचल सी पैदा हो गई है.
बिहार चुनाव में सीटों के बड़वारे को लेकर NDA में घमासान मचा हुआ है. चिराग पासवान 42 सीटों से कम पर लड़ने को तैयार नहीं है और बीजेपी और NDA उसे 26 सीटों से ज्यादा देने को तैयार नहीं है. इसी के चलते चिराग कल पार्टी की अहम बैठक करने वाले थे जिसे वह NDA से अलग होने का ऐलान भी कर सकते थे मगर रामविलास पासवान की तबियत बिगड़ने के कारण वह बैठक टालनी पड़ी.
इन सबके बीच आज NDA अपनी सीटों का ऐलान कर सकती यही. ये देखना दिलचस्प होगा की उसमें LJP को कितनी सीटें मिलती है और क्या चिराग पावन उन सीटों से संतुष्ट होते है.
बिहार चुनावः मैं किंग नहीं किंग मेकर बनना चाहता हूँ: तेज प्रताप, तेजस्वी को बताया अपना अर्जुन
बिहार चुनाव- एक और पोस्टर हुआ वायरल, लिखा- मोदी से बैर नही, नीतीश तेरी खैर नही
बिहार चुनाव- पहले चरण के नामांकन में 5 दिन शेष, न सीट फाइनल न उम्मीदवार
