बिहार को आज मिलेगी नई रोपवे की सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बांका में बौंसी मंदार पर्वत पर रोपवे का उद्घाटन करेंगे जो बिहार का दूसरा रोपवे होगा। आशा जताई जा रही है कि मंदार पर्वत स्थित रोपवे का उद्घाटन होने से यहां पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा।

बिहार- एम्बुलेंस में मिली शराब, विपक्ष हमलावर

सारण से भाजपा सांसद और राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राजीव प्रताप रूडी की तरफ से मुहैया करायी गई एंबुलेंस से शराब की डिलीवरी मामले पर सियासत शुरू हो गई है जिसे लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने राज्‍य सरकार पर निशाना साधा।

बख्तियारपुर का नाम बदलने के सवाल पर भड़के नीतीश, कहा- मेरे यहाँ रहते…

बख्तियारपुर का नाम बदले जाने की मांग को लेकर पत्रकारों के सवाल पर नीतीश कुमार ने इसे फालतू बात करार दिया। भाजपा नेताओं द्वारा बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग की जा रही है जिसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए।

बिहार के स्कूली बच्चों के खातों में किताबें खरीदने के लिए भेजे जाएंगे पैसे

बिहार के सरकारी प्रारंभिक स्कूलों में दूसरी कक्षा से 8वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले 1 करोड़ 29 लाख 6682 छात्र-छात्राओं को सोमवार के बाद किताब के पैसे मिलेंगे। शैक्षिक सत्र 2021-22 में दूसरी कक्षा में नामांकित 1.29 करोड़ बच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा कानून (आरटीई एक्ट 2009) के तहत नि:शुल्क किताबें मुहैया कराने के नियमानुसार शिक्षा विभाग 402 करोड़ 71 लाख 15 हजार 200 रुपए डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराएगा जिसके तहत 4थीं तक के हर बच्चे को 250 रुपए जबकि 5वीं से 8वीं तक के प्रति विद्यार्थी को 400 रुपए किताबें खरीदने के लिए दिए जाएंगे। ये पैसे बच्चे या अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे।

राजद में फिर छिड़ा पोस्टर वार, बाहर आई ‘परिवार’ की तकरार

राजद विधायक और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप एक बार फिर अपने पुराने रुख पर कायम नजर आ रहे हैं। दिल्ली-मथुरा से पटना लौटते ही एक बार फिर पार्टी में पोस्टर वार शुरू हो गया है।

बिहार- जमीन से जुड़े विवादों के निपटारे के लिए जारी होगा यूनिक कोड

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लगातार यह मानना रहा है कि अपराधिक मामलों के पीछे जमीन विवाद एक बड़ी वजह रही है। राज्य सरकार ने इसी दिशा में काम करते हुए इन ज़मीनी विवाद के मामलों को कम करने के लिए कई बड़े फैसले किए हैं।

बिहार-पंचायत चुनाव को लेकर जारी हुए कई आदेश, इन्हें दी गई अहम जिम्मेदारियां

बिहार में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव की तारीख और इससे संबंधित सारी जानकारियां भी राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कर दी गई हैं। इन सबके साथ पांच साल के लिए गांव की सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है।

नीतीश को फिर बताया पीएम मटेरियल, जानें किसने दिया बड़ा बयान

जनता दल यूनाइटेड(जदयू) की तरफ से एनडीए दल में समन्वय समिति बनाने की मांग उठी है। पार्टी इससे पहले से एनडीए से अपनी अलग राय रखती आ रही है। जद(यू) द्वारा पेगासस स्पाइवेयर मुद्दे की जांच की भी मांग की थी, साथ ही जाति जनगणना के मुद्दे पर भी पार्टी ने विपक्षी दल राजद के साथ मिलकर हाल ही में प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।

चिराग पासवान पर दर्ज हुई एफआईआर, जानें पूरा मामला

लोक जनशक्ति पार्टी(लोजपा) और पारस गुट के नेता केशव सिंह ने बुधवार को पटना के शास्त्रीनगर थाना में चिराग पासवान और उनके गुट के प्रवक्ताओं पर नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है।

बिहार- सीएम नीतीश आज देंगे चार स्टेट हाईवे का तोहफा

बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा क्रियान्वित निम्नलिखित राज्य उच्च पथ का लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आज, 25 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा

पीएम मोदी ने तेजस्वी से पूछा लालू यादव का हालचाल

जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को मिलाकर 10 दलों के 11 सदस्यों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।

बिहार को नीतीश देंगे तीन स्टेट हाईवे समेत चार सड़कों का तोहफा

बिहार में वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण भीषण जाम से परेशान जिलों की महत्वपूर्ण सड़कों को चौड़ा करने की कवायद पथ निर्माण विभाग ने शुरू कर दी है। विभाग नेशनल हाइवे की तरह राज्य की प्रमुख सड़कों और स्टेट हाइवे के लिए भी नीति बनाने जा रहा है।

चिराग समर्थक महिला ने केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पर फेंकी स्याही

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी(लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के काफिले पर सोमवार को उनके संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में असामाजिक तत्वों द्वारा मोबिल ऑयल फेंका गया जिसके छींटे मंत्री के कपडे़ पर पड़ गए। इस दौरान लोजपा सांसद चिराग पासवान के समर्थकों ने जमकर बवाल किया।

जातिगत जनगणना को लेकर पीएम मोदी से मिले नीतीश समेत कई नेता

जातीय जनगणना की मांग को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बैठक संपन्न हुई। बैठक में 10 दलों के 11 नेता शामिल हुए थे।

राजद और लालू परिवार में सब ठीक नही है, जानें क्यों?

रक्षाबंधन के मौके पर भी लालू यादव के परिवार में बहन-भाइयों के बीच दूरी देखने को मिली। तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव रक्षाबंधन के मौके पर भी साथ-साथ नजर नहीं आएं। तेजस्वी ने दिल्ली में बड़ी बहन ने मीसा भारती और चार बहनों से राखी बंधवाई तो वहीं बड़े भैया तेजप्रताप छोटी बहन राजलक्ष्मी के पास पहुंचे।

बिहार में अब ऐप के जरिये सब्जी बेच पाएंगे किसान, जानें कौन सा है ऐप

बिहार राज्य में सब्जी उत्पादक किसानों को अब अपना उत्पाद बेचने के लिए बाजार जाने की जरूरत नहीं होगी। उनके लिए पहली बार डिजिटल तरीके से ‘तरकारी ऐप’ शुरू किया जा रहा है।

बिहार या झारखंड किसी एक ही राज्य में मिलेगा आरक्षण का लाभ, जानें

आरक्षण के लाभ के ऊपर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है कि आरक्षित श्रेणी का व्यक्ति बिहार या झारखंड किसी भी राज्य में लाभ का दावा कर सकता है लेकिन नवंबर 2000 में पुनर्गठन के बाद दोनों राज्यों में एक साथ आरक्षण का दावा नहीं कर सकता।

बिहार- पहली से आठवीं तक के निजी स्कूलों के लिए जारी हुआ नया फरमान, जानें

प्रदेश भर में संचालित हो रहे पहली से आठवीं कक्षा तक के निजी प्रारंभिक विद्यालयों पर सरकार ने नकेल कसा है। सरकार ने 31 दिसंबर तक इन विद्यालयों को अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है अथवा बिना अनुमति के अब ऐसे निजी विद्यालय संचालित नहीं हो सकेंगे।

बिहार में बाढ़ से हाहाकार, जनजीवन अस्त व्यस्त

बिहार में गंगा और बूढ़ी गंडक नदी के उफान पर आने से बाढ़ ने भयावह रूप ले लिया है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य के 16 जिलों के 96 प्रखंडों की कुल 670 पंचायतें बाढ़ से आंशिक या पूर्ण रूप से प्रभावित हैं जहां की 32 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ की चपेट में है।