हाथरस केस की जांच कर रहे अधिकारी की पत्नी ने की आत्महत्या, जांच जारी

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में उत्तरप्रदेश पुलिस के एक डीआईजी की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। इस खबर से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

डीआईजी फिलहाल उन्नाव में तैनात हैं और हाथरस सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी के सदस्य भी हैं।


डीआईजी का नाम चंद्र प्रकाश बताया जाता है। उनकी पत्नी का नाम पुष्पा प्रकाश बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह 11 बजे के आसपास पुष्पा ने अपने घर अपर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही कुछ लोग उन्हें लोहिया अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुष्पा प्रकाश के आत्महत्या के पीछे क्या वजह है यह अभी स्पष्ट नही हो सका है। मौके से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नही मिला है। इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *