कन्हैया बोले-तेजस्वी से मेरी तुलना गलत, बीजेपी को बताया वाशिंग मशीन

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। चुनावी रण में मैदान मारने की होड़ में जमकर आरोप-प्रत्यारोप के शब्दबाण चलाये जा रहे हैं। इसी क्रम में महागठबंधन के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार ने एक सभा के दौरान बीजेपी और एनडीए पर जमकर हमला बोला। कन्हैया ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी का स्टेपनी करार दिया।


कन्हैया ने अपने भाषण के दौरान बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर सब लोग बीजेपी जॉइन कर लेंगे ऐसे वक्त में भी मैं बीजेपी में नही जाऊंगा। उन्होंने बीजेपी को वाशिंग मशीन बताते हुए कहा कि बीजेपी ऐसी वाशिंग मशीन है जिसमे जाने के बाद सारे दुराचारी सदाचारी बयँ जाते हैं।


कन्हैया ने नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव के साथ अपनी तुलना पर बोलते हुए कहा कि यह तुलना ही गलत है। तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष हैं और उनके माता पिता सीएम रहे हैं।

इसके अलावा राजद के पास 80 विधायक हैं। खुद के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं तो एक पार्षद तक नही हूँ और न मेरा कोई पॉलिटकल बैकग्राउंड है। मेरी माँ तो आंगनवाड़ी में काम करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *