बिहार चुनाव: RJD की स्टार प्रचारक मीसा भारती चुनावी मैदान से कहाँ है गायब?

राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी संतान और कभी लालू की विरासत की वारिस कही जाने वाली मीसा भारती बिहार के चुनावी दंगल से गायब है. वहीँ उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव महागठबंधन और RJD की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा है और धुआंधार चुनाव प्रचार में व्यस्त है.

चुनाव से पहले RJD की तरफ से मीसा को स्टार प्रचारक बताया गया था और मन जा रहा था की वह तेजप्रताप और तेजस्वी के साथ मिलकर प्रचार करेंगी. मगर पहले चरण का मतदान होने को है, मीसा एक बार भी चुनावी मैदान में नज़र नहीं आयी. न तो पोस्टरों पर उनका चेहरा दिखाई दे रहा है और न ही पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस में वह दिखाई दे रही है.

आपको बतादें की फिलहाल मीसा को स्टार कैंपेनर से ज्यादा पार्टी ने कोई रोल नहीं दिया है. तेजस्वी और तेजप्रताप यादव के राजनीती में आने के बाद से मीसा ने बिहार की राजनीति से अपने पैर खींचने शुरू कर दिए थे. अब वह पार्टी की तरफ से दिल्ली में अपना ध्यान केंद्रित किये हुए है.

वहीँ कुछ जानकारों का मानना है की जैसे राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी में तुलना की जाती है वैसे ही कहीं मीसा भारती और तेजस्वी यादव में यह तुलना शुरू न हो जाये और पार्टी को इसका खामियाज़ा न उठाना पड़े. इसके चलते एक योजना के तहत मीसा भारती परदे के पीछे से काम कर रही है.

आपको बतादें की 2014 के लोक सभा इलेक्शन में मीसा ने पाटलिपुत्र की सीट से चुनाव लड़ा था मगर वह बीजेपी की रामकृपाल यादव से 40 हज़ार से ज्यादा वोटों से हार गई थी. मगर 2016 में RJD की टिकट पर उन्हें राज्यसभा भेज दिया गया. उसके बाद से लगातार उनकी सक्रियता बिहार की राजनीति में काम होती गई. यही वह समय था जब तेजस्वी और तेजप्रताप ने बिहार की राजनीति में एंटर किया था.

आपातकाल के दौरान लालू प्रसाद यादव पर MISA लगा था और वह जेल में बंद थे. उसी वक़्त मीसा भारती पैदा हुई थी. इसलिए इनका नाम मीसा रखा गया. उसके बाद चारा घोटाले में नाम आने के बाद जब लालू को कुर्सी छोड़कर जेल जाना पड़ा और राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री बनी, उस वक़्त मीसा अपनी माँ का साथ देने वह राजनीति में उतरी थी. तब वह सीधे तौर पर तो राजनीति में नहीं आयी मगर अपनी माँ राबड़ी देवी के साथ कन्धे से कन्धा मिलकर चली.

मीसा भारती ने MBBS किया है और 1999 में कंप्यूटर इंजीनियर शैलेंद्र कुमार से शादी की और उनके तीन बच्चे हैं.

फ़िलहाल न तो RJD के नेताओं के पास और न ही चुनावी पंडितो के पास इस बात का कोई जवाब है की मीसा RJD के प्रचार के लिए कब आएंगी, मगर सूत्रों के मुताबिक वह दूसरे और तीसरे दौर में चुनावी रैलियां सम्भोदित करते हुए दिखाई दे सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *