राजद और लालू परिवार में सब ठीक नही है, जानें क्यों?

रक्षाबंधन के मौके पर भी लालू यादव के परिवार में बहन-भाइयों के बीच दूरी देखने को मिली। तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव रक्षाबंधन के मौके पर भी साथ-साथ नजर नहीं आएं। तेजस्वी ने दिल्ली में बड़ी बहन ने मीसा भारती और चार बहनों से राखी बंधवाई तो वहीं बड़े भैया तेजप्रताप छोटी बहन राजलक्ष्मी के पास पहुंचे।

उन्होंनेे बहन के साथ वाली तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा “याद हैं हमें हमारा वो बचपन, वो लड़ना, वो झगड़ना और वो मना लेना, यही होता है भाई-बहन का प्यार, और इस प्यार को बढ़ाने आ रहा है, रक्षाबंधन का त्‍योहार।”

दूसरी ओर बड़ी बहन और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने दिल्ली स्थित अपने घर पर पूरे विधि-विधान के साथ तेजस्वी के कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए चार तस्वीरों को शेयर किया हैं जिसमें वह भाई को टीका लगाते, कलाई पर राखी बांधते, मिठाई खिलाते और अंतिम में भाई-बहन एक साथ नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कई फोटो साझा कर सांसद ने अपने भाई को प्यार,आशिर्वाद व शुभकामनाएं देते हुए लिखा “इस बहन ने अपने प्यारे भाई के कलाई पर राखी की डोरी से संसार की सारी खुशियां बांध दी हैं। खूब मेहनत करो, खूब आगे बढ़ो, अपना, परिवार का, प्रदेश का, देश का, सबका दुनिया में नाम रौशन करो! ईश्वर से यही प्रार्थना है।”

इस अवसर पर बधाई देते हुए नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्‍वी ने भी लिखा कि “भाई बहन के अटूट प्रेम, असीम विश्वास और आदर के पावन पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं! आइये इस पवित्र पर्व पर हम सभी बहनों, बेटियों और माता तुल्य महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का प्रण लें।”

ज्ञात हो कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी बहन मीसा भारती के आवास पर पहुंचे थे। तेजस्वी इस समय बहन के दिल्ली वाले आवास पर हैं क्योंकि सोमवार को जातीय जनगणना के मुद्दे पर बिहार के 11 सदस्यी प्रतिनिधिमंडल के साथ वह प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने वाले हैं।

Read More

  1. बिहार- पहली से आठवीं तक के निजी स्कूलों के लिए जारी हुआ नया फरमान, जानें
  2. मुंबई- बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ दर्ज की गई 7 एफआईआर
  3. तालिबानी आतंकियों को महर्षि वाल्मीकि से तुलना करना शायर मुनव्वर राणा को पड़ा भारी
  4. कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर रखे झंडे को लेकर बवाल, जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *