बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं से मिलने जदयू कार्यालय पहुंचे। चुनावी नतीजों के आने के एक दिन बाद सीएम यहां पहुंचे थे। इस दौरान पार्टी के सभी विधायक इस दौरान मौजूद रहे।
Tag: #BIharbjp
नीतीश के ‘जनता मालिक है’ बयान पर अब राजद ने दी प्रतिक्रिया, कहा- यह जनादेश आपके खिलाफ है…
बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे के एलान के बाद जब लोग सीएम नीतीश कुमार को ढूंढ रहे थे और तमाम सवाल लिए उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे तब नीतीश बिल्कुल शांत और सौम्य अपने स्वभाव स्वरूप रहे। इसके बाद दो लाइन की ट्वीट के माध्यम से जनता को मालिक और पीएम का आभार व्यक्त कर नीतीश ने सबका दिल जीत लिया।
जदयू के राह में बड़ा रोड़ा बने चिराग जानें हार के बाद क्या कुछ बोले, पढ़ें
बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे के एलान के बाद बिहार की सत्ता में एनडीए की वापसी तय हो चुकी है। हालांकि इस चुनाव में जीत से ज्यादा चर्चा चिराग के हार के हैं। चिराग बेशक हार गए लेकिन जिस मकसद से वह चुनावों में अकेले दम्भ भरने उतरे थे वह उन्होंने हासिल कर लिया। जदयू उनकी वजह से आज नंबर तीन पर है और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
बिहार विधानसभा चुनावों में मिली जीत से गदगद हैं पीएम मोदी, जानें क्या कुछ कहा
बिहार विधानसभा चुनावों में सभी अनुमान और आकलन को झुठलाते हुए बिहार का जनादेश एनडीए के पक्ष में गया है। अब पीएम मोदी ने खुद इस जनादेश के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया है। कल बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद पीएम मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे और अपने संबोधन में बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया। पढ़ें मुख्य बातें-
Live Updates-भागलपुर के सभी सीटों का हाल, गोपालपुर से गोपाल मंडल, बिहपुर से शैलेन्द्र जीते
भागलपुर सदर – भाजपा के उम्मीदवार रोहित पांडे इस सीट से फिलहाल 3,055 वोट से आगे। अभी तक हुई कुल गिनती में बीजेपी को 17,945 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अजीत शर्मा हैं। उन्हें कुल 14,890 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर राजेश वर्मा हैं। लोजपा उम्मीदवार और शहर के उप मेयर राजेश वर्मा को 4,297 वोट अभी तक मिले हैं
पुष्पम प्रिय चौधरी को बांकीपुर सीट से मिले सिर्फ 750 वोट
बिहार को लंदन जैसा बनाने का दावा करने वाली पुष्पम प्रिय चौधरी ने बिहार की राजनीति में एंट्री मारी थी. बिहार के हर अखबार में अपना इश्तिहार छाप कर खुद को प्लुरलस पार्टी का मुख्यमंत्री उमीदवार घोषित कर दिया था. इस बार के विधानसभा चुनाव में भी पुष्पम प्रिय चौधरी ने लोगों से बहुत से वादे किये थे और कहा था की बिहार की जनता को 30 साल का लॉकडाउन खत्म करना है.
तेजस्वी को बधाई दे बोली महबूबा-आज इनका दिन है, कल हमारा होगा, जो ट्रम्प का हुआ वो इनका होगा,पढ़ें
बिहार विधानसभा चुनावों की गूंज कश्मीर तक सुनाई पड़ रही है। एग्जिट पोल में तेजस्वी को बढ़त दिखाए जाने से विपक्ष बमबम है। हर तरफ जहां युवा तेजस्वी की चर्चा है वहीं एनडीए के पिछड़ने से विपक्ष को यह कहने का मौका भी मिल गया कि मोदी लहर फीकी पड़ रही है या यूं कहें अब विपक्ष को भी उम्मीद की एक किरण दिखाई दे रही है
