Live Updates-भागलपुर के सभी सीटों का हाल, गोपालपुर से गोपाल मंडल, बिहपुर से शैलेन्द्र जीते

भागलपुर सदर – भागलपुर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अजीत शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के रोहित पांडे को हरा दिया. अजित शर्मा को जहां 64912 वोट मिले वहीँ रोहित पांडेय को 63610 वोट मिले. लोजपा उम्मीदवार और शहर के उप मेयर राजेश वर्मा को 20262 वोट मिले हैं।

नाथनगर- नाथनगर से शुरुआती रुझानों में जदयू के उम्मीदवार लक्ष्मीकांत मंडल आगे चल रहे थे। हालांकि अभी राजद के उम्मीदवार अली अशरफ 78416 लेकर आगे चल रहे है. दूसरे नंबर पर जनता दाल यूनाइटेड के लक्ष्मीकांत मंडल है जिन्हे 70935 वोट मिले है. अभी आखरी चरण के वोटों की गिनती जारी है.

बिहपुर- इस सीट से भाजपा के ई. शैलेन्द्र राजद के उम्मीदवार शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से 10,000 से ज्यादा वोट से आगे चल रहे हैं। अभी तक कि मतगणना में भाजपा को कुल 32,303 वोट मिले हैं जबकि राजद को कुल 21,896 वोट हासिल हुए हैं। बिहपुर से शैलेन्द्र जीते। 

गोपालपुर से जदयू के नीरज कुमार उर्फ गोपाल मंडल राजद के शैलेश कुमार से 6,000 वोट से ज्यादा आगे चल रहे हैं। अभी तक हुई कुल गणना में जदयू को 25,634 वोट हासिल हुए हैं। वहीं राजद की झोली में 19,505 वोट आये हैं।इस सीट से लोजपा उम्मीदवार सुरेश भगत को 10,484 वोट हासिल हुए हैं। गोपालपुर विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल की जीत

सुलतानगंज- इस सीट से जदयू के ललित कुमार मंडल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और कांग्रेस उम्मीदवार ललन कुमार को 10 हजार वोटों के अंतर से हरा दिया. शुरू में ललित कुमार पीछे दिखाई दे रहे थे मगर बाद आखरी के चरणो में उन्होंने बढ़त बनाली. लोजपा की नीलम देवी को सिर्फ 10176 वोट ही मिले है.

कहलगांव- इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार पवन यादव ने कांग्रेस के शुभानंद मुकेश को 40 हज़ार से ज्यादा वोटों से हराया. पवन यादव को जहां 113004 वोट मिले वहीँ शुभानंद मुकेश को 69722 वोट मिले. बहुजन समाज पार्टी के कृष्णा कुमार को महज 1291 वोट मिले.

से लगभग 7,000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। अभी तक ललन को 27,386 वोट मिले हैं जबकि रामविलास को अभी तक कि मतगणना में 20,087 वोट मिले हैं। वहीं अमन कुमार जो अब तक इस लड़ाई में माने जा रहे थे उन्हें महज 2,781 वोट आये हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *