अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों की गहमागहमी के बीच जब वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली तो अमेरिका में इस बात की चर्चा तेज हो गई कि अब क्या होगा? सत्ता के संचालन से लेकर ट्रम्प के राजनीतिक भविष्य तक पर सवाल उठने लगे।
Tag: #कोरोना महामार
सांसदों के कोरोना संक्रमित होने के बीच अगले हफ्ते खत्म हो सकता है मॉनसून सत्र, पहले 1 अक्टूबर की तय थी अवधि, जानें
कोरोना काल मे आयोजित हो रहे मॉनसून सत्र के दौरान और इससे पहले लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस सत्र की अवधि घटाई जा सकती है। मॉनसून सत्र के पहले दिन दो दर्जन से ज्यादा सांसदों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह चिंता बढ़ गई है और संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए इसकी अवधि को कम करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है
Corona Effect-दिल्ली में 5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, online क्लासेस रहेंगी जारी, जानें अपडेट
कोरोना संक्रमितों की दिल्ली में लगातार बढ़ती संख्या और स्कूल खुलने की अटकलों पर अब दिल्ली सरकार ने विराम लगा दिया है। दिल्ली सरकार ने अपने फैसले में 5 अक्टूबर तक सभी स्कूलों को बंद रखने की बात कही है। इससे संबंधित सर्कुलर आज दिल्ली सरकार की तरफ से जारी कर दिया गया है। हालांकि इस सर्कुलर का प्रभाव किसी भी तरह से ऑनलाइन क्लासेस पर नही पड़ेगा और वह पूर्ववत चलती रहेंगी।
दूर कर लें भ्रम, 60 से 80 दिन में दोबारा संक्रमित हुए ठीक हुए लोग, यहां मिले ऐसे 23 मरीज पढ़ें
कोरोना वायरस अभी तक दुनिया के लिए एक ऐसी अनसुलझी पहेली साबित हो रहा है जिसकी तोड़ या इलाज के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक लगे हैं इसके बावजूद अभी तक इसे खात्मे के लिए कोई बहुत ठोस जानकारी हाथ नही लगी है। वैक्सीन बनाने तक कि बात पर हम खड़े हुए हैं। इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जो हैरान करने वाली है। साथ ही यह खबर उन लोगों के लिए अहम है जिन्हें यह लगता है कि कोरोना से अगर एक बार कोई संक्रमित हो गया तो दोबारा उसे खतरा नही है।
कोरोना से ठीक हुए मरीजों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आयुष परंपराओं को प्रोटोकाल में शामिल किया जाएगा, जानें क्या कुछ है अपडेट
आयुष मंत्रालय द्वारा पहले से जारी की गई सलाह के अनुसार आयुष दवाओं को बढ़ावा देने वाली प्रतिरक्षा की सिफारिश की जाती है, जो एक योग्य चिकित्सक के परामर्श के अधीन है। इनमें गुनगुने पानी के साथ आयुष क्वाथ, समशमनीवटी, गिलोय पाउडर लेना, अश्वगंधा और च्यवनप्राश का सेवन शामिल है। अन्य अनुशंसाओं में आंवला फल, मुलेठी पाउडर और हल्दी दूध शामिल हैं।
मॉनसून सत्र- अब तक कुल 25 सांसद निकले कोरोना पॉजिटिव, 12 बीजेपी से, जानें
देश मे कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। इस सत्र के शुरुआत से पहले कोरोना की वजह से कई अहम बदलाव किए गए थे। सांसदों के बैठने से लेकर संसद में एंट्री से पहले कोरोना टेस्ट संबंधी कई प्रोटोकॉल जारी किए गए थे। तैयारियों का जायजा खुद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने लिया था। हालांकि अब जो खबरें आ रही हैं उन खबरों की मानें तो कोरोना का कहर इन तैयारियों पर भारी पड़ता दिख रहा है।
