ट्रंप का तगड़ा झटका! भारत पर 25% टैरिफ, पाकिस्तान को तेल में हिस्सेदारी

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने तीखे व्यापारिक रुख के तहत भारत से आयात पर 25% टैरिफ लगाने और एक “अतिरिक्त दंड” लगाने का ऐलान किया है। यह फैसला 1 अगस्त से लागू होगा। ट्रंप ने भारत पर रूस से हथियार और ऊर्जा खरीदने को लेकर नाराजगी जताई और कहा, “भारत हमारा मित्र है, लेकिन उसके टैरिफ और व्यापार अड़चनें दुनिया में सबसे ज्यादा हैं।”

ट्रंप का आरोप है कि भारत ने वर्षों से अमेरिका के साथ व्यापार को मुश्किल बना रखा है और रूस से गहरे संबंध बनाए हुए हैं – खासकर तेल और हथियारों के मामले में। अमेरिका का भारत के साथ व्यापार घाटा $45.7 अरब है।

भारत सरकार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह स्थिति का मूल्यांकन कर रही है और निष्पक्ष व संतुलित व्यापार समझौते के लिए प्रतिबद्ध है।

ट्रंप यहीं नहीं रुके — उन्होंने पाकिस्तान के साथ एक नई डील की घोषणा की है, जिसमें अमेरिका और पाकिस्तान मिलकर उसके “विशाल तेल भंडार” का विकास करेंगे। ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा, “कौन जाने, शायद एक दिन पाकिस्तान भारत को ही तेल बेचे।”

ट्रंप की यह दोहरी रणनीति भारत-अमेरिका संबंधों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।

एक ओर दोस्ती की बात, दूसरी ओर दंड, ट्रंप का ट्रेड गेम फिर गरम!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *