अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर बड़ा व्यापारिक हमला बोलते हुए ऐलान किया है कि 1 अगस्त से भारत से आने वाले सामान पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने यह घोषणा सोशल मीडिया पर करते हुए भारत पर कई गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा, “भारत हमारा दोस्त है, लेकिन उसने हमारे साथ व्यापार में हमेशा दिक्कतें पैदा की हैं। उनके टैरिफ दुनिया में सबसे ज्यादा हैं और गैर-आर्थिक व्यापार प्रतिबंध बेहद परेशान करने वाले हैं।”
ट्रंप ने आगे लिखा कि भारत रूस से भारी मात्रा में हथियार खरीदता है और ऊर्जा का भी बड़ा ग्राहक है, जबकि रूस यूक्रेन में हिंसा कर रहा है। “ऐसे समय में जब पूरी दुनिया रूस से हिंसा रोकने की मांग कर रही है, भारत और चीन जैसे देश उससे व्यापार बढ़ा रहे हैं – यह ठीक नहीं है।”
उन्होंने यह भी जोड़ा कि इन सब कारणों से भारत को 25% शुल्क के साथ एक अतिरिक्त दंड भी झेलना होगा।
यह फैसला ट्रंप के 2024 चुनावी एजेंडे का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें वह ‘अमेरिका फर्स्ट’ की नीति को फिर से जोर-शोर से पेश कर रहे हैं।
क्या भारत-अमेरिका रिश्तों में फिर आएगी दरार? जवाब देगा वक्त।
