कांग्रेस पर शिवराज का तंज- लड़का दिखाया कोई और, फेरे करवाये किसी और से…

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर करारा हमला बोला है। उपचुनाव के लिए जी जान से तैयारियों में जुटे सीएम शिवराज ने आज एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिंधिया जी को दिखाया और कहा कि इन्हें सीएम बनाएंगे लेकिन जो कहा उस बात पर नही रहे और सीएम कमलनाथ को बना दिया।

सीएम ने अपने संबोधन में आगे बोलते हुए कहा कि,”कांग्रेस ने जनता को सपने दिखाए कि सिंधिया जी मुख्यमंत्री बनेंगे…लड़का दिखाया कोई और, संबंध तय किया किसी और से, घोड़ी पर बैठाया किसी और को, बारात जब लड़की के घर पहुंची तो फेरे करवा दिए किसी और के साथ, बोलो ये धोखा था या नहीं था?” सीए

म के इस बयान से लोगों के चेहरे पर मुस्कान तैर गई। आपको बता दें कि एमपी की 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनो में से कोई भी इसमें कोई ढिलाई नही बरतना चाहता है और जीत पक्की करने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें कमलनाथ पर भड़के एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, कहा- वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया…

यह भी पढ़ें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवराज सरकार में मंत्री प्रद्युमन सिंह को पहनाई चप्पल,देखें तस्वीर

यह भी पढ़ें मध्यप्रदेश में केवल स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार, सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान

यह भी पढ़ें नतीजों से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं शिवराज, कुछ नही बोल रहे महाराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *