हरीश रावत बोले-अमरिंदर सिंह के चेहरे पर कांग्रेस लड़ेगी पंजाब चुनाव

पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत के बीच प्रदेश प्रभारी हरीश रावत का बड़ा बयान आया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कैप्टन ही पार्टी का चेहरा होंगे यानी कांग्रेस कैप्टन के नेतृत्व में ही एक बार फिर पंजाब में सत्ता बचाने के लिए मैदान में उतरेगी।

कांग्रेस पर शिवराज का तंज- लड़का दिखाया कोई और, फेरे करवाये किसी और से…

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर करारा हमला बोला है। उपचुनाव के लिए जी जान से तैयारियों में जुटे सीएम शिवराज ने आज एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिंधिया जी को दिखाया और कहा कि इन्हें सीएम बनाएंगे लेकिन जो कहा उस बात पर नही रहे और सीएम कमलनाथ को बना दिया।