सामरिक दृष्टि से काफी अहम मानी जाने वाली अटल सुरंग का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा तीन अक्टूबर को किया जाएगा। इसको लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब यह कार्यक्रम तय हो गया है। इसकी जानकारी खुद हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने दी है।
पीएम के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा,”रोहतांग टनल जो अटल जी के नाम पर है, वो बनकर तैयार है। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री जी विशेष तौर पर हिमाचल प्रदेश आकर इसका उद्घाटन करेंगे।
3 अक्टूबर की तारीख निर्धारित हुई है। वो मनाली पहुंचेंगे, फिर साउथ पोर्टल पर जाएंगे और उद्घाटन करेंगे।”
आपको बता दें कि अटल सुरंग का नाम पहले रोहतांग सुरंग था लेकिन बाद में इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल रोहतांग सुरंग कर दिया गया।
हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले के मनाली-लेह मार्ग पर अवस्थित यह सुरंग दुनिया मे अत्यधिक ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी सुरंग है। इस सुरंग में हर 60 मीटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
10,000 फ़ीट से ज्यादा लंबी सुरंग में हर 500 मीटर पर आपातकालीन निकास के लिए दरवाजे भी बनाये गए हैं। इस सुरंग के शुरू होने के बाद लेह-मनाली की दूरी 46किमी कम हो जाएगी। इसकी लागत 3500 करोड़ से ज्यादा है।
पीएम तीन अक्टूबर को देंगे बड़ी सौगात, करेंगे अटल टनल का लोकार्पण, जानें
