कहते पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब लेकिन पढ़ लिख कर वो भी सिर्फ 10 वीं या 12 वीं में अच्छे नंबर लाकर या टॉपर बनने वालों को अगर गिफ्ट में हौसला अफजाई के लिए कार मिल जाये तो फिर क्या कहने।
ऐसा हुआ है झारखण्ड में, यहां सरकार ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में टॉप करने वाले दो छात्रों को कार उपहार में दी है। टॉपर्स को कार गिफ्ट करने का यह पहला मामला है। इससे पहले टॉपर्स को पैसे,गिफ्ट या लैपटॉप सरकारें देती रही हैं।
झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो और विधानसभा अध्यक्ष ने एक कार्यक्रम के दौरान टॉपर बच्चों को कार की चाभी सौंपी। इस अवसर में शिक्षा मंत्री ने कहा कि मैं यहां मंत्री के साथ छात्र की हैसियत से खड़ा हूँ।
अगले साल मैं यह प्राइज जीत सकता हूँ। मैंने रिजल्ट आने के दिन टॉपर्स को कार देने की घोषणा की थी, जिसे आज मैंने पूरा कर दिया है।
वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि इस अनूठी पहल से प्रदेश के छात्रों में एक सकारात्मक ऊर्जा का विकास होगा।
यह भी पढ़ें Unlock 4- झारखंड में इस वजह से खोले जाएंगे होटल-लॉज, इन सेवाओं पर रोक जारी रहेगी
यह भी पढ़ें आखिर सोशल मीडिया पर क्यों लोगों ने कहा ‘अनपढ़ रहेगा बिहार तभी तो बदनाम होगा बिहार’, जानें
