दिल्ली दंगे- चार्जशीट में प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, सलमान खुर्शीद सहित कई बड़े नाम, जानें

इस साल के शुरुआत में हुए दिल्ली दंगों के मामले में पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, आप के पूर्व नेता योगेंद्र यादव, हर्ष मंदर सहित कई बड़े नाम शामिल किए गए हैं।

ख़बरों के मुताबिक उनके नाम कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां और खालिद सैफी ने अपने प्रकटीकरण बयान में लिए हैं। हालांकि ऐसे बयान भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 125 के तहत स्वीकार करने योग्य नही हैं।


आपको बता दें कि इस मामले में 16 सितम्बर को पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। अब इसकी कॉपी उनके वकीलों को भेज दी गई है। दिल्ली दंगे के मुख्य आरोपी के तौर पर ताहिर हुसैन का नाम शामिल है जबकि इसके अलावा सफूरा जरगर, गुलफिशा खातून, अब्दुल खालिद सैफी, दवांगना कलिता, मीरन हैदर सहित कई आरोपियों के नाम शामिल हैं।

हालांकि उमर खालिद, शरजील इमाम, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद इलयास सहित कई नामों को पूरक चार्जशीट में जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें दिल्ली दंगे- उमर खालिद गिरफ्तार, अब तक हो चुकी हैं कुल 1400 गिरफ्तारियां, 854 एफआईआर, 200 चार्जशीट, पढ़ें

यह भी पढ़ें कपिल मिश्रा का ट्वीट- दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन की पत्नी को आप देगी टिकट, जेल में मिलेंगी VVIP सुविधाएं

यह भी पढ़ें दिल्ली दंगा संयोग नही ‘प्रयोग’ ही था, पढ़ें मास्टरमाइंड ताहिर हुसैन का कबूलनामा

यह भी पढ़ें दिल्ली दंगों पर आधारित किताब के लांच में कपिल मिश्रा को लेकर विवाद, अब गरुड़ पब्लिकेशन करेगा प्रकाशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *