दिल्ली दंगे- चार्जशीट में प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, सलमान खुर्शीद सहित कई बड़े नाम, जानें

इस साल के शुरुआत में हुए दिल्ली दंगों के मामले में पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, आप के पूर्व नेता योगेंद्र यादव, हर्ष मंदर सहित कई बड़े नाम शामिल किए गए हैं।

प्रशांत भूषण को कोर्ट की अवमानना मामले में मिली यह सजा, नही किया ऐसा..

सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण को अवमानना मामले में दोषी ठहराने के बाद एक रुपये के जुर्माने की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने उन्हें यह ‘सांकेतिक’ सजा सुनाते हुए कहा कि जुर्माना ना दिए जाने की स्थिति में उन्हें तीन महीने जेल की सजा हो सकती है और तीन साल के लिए वकालत करने पर भी रोक लगा सकती है।

कोर्ट की अवमानना मामले में आज प्रशांत भूषण की सजा पर फैसला, माफी मांगने से किया था इनकार

प्रशांत भूषण के इन 2 ट्वीट को कोर्ट ने अवमानना मानापहला ट्वीट: 27 जून- जब इतिहासकार भारत के बीते 6 सालों को देखते हैं तो पाते हैं कि कैसे बिना इमरजेंसी के देश में लोकतंत्र खत्म किया गया। इसमें वे (इतिहासकार) सुप्रीम कोर्ट, खासकर 4 पूर्व सीजेआई की भूमिका पर सवाल उठाएंगे।

कोर्ट की अवमानना मामले में वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण दोषी करार, 20 को होगा सजा का ऐलान

इससे पहले अपने बचाव में प्रशांत भूषण ने कोर्ट में कहा था कि ट्वीट भले ही अप्रिय लगे, लेकिन अवमानना नहीं है.